Skip to main content

Posts

Showing posts with the label INLDAbhay

इनेलो में मतभेद और बढ़ा, अजय चौटाला ने बुलाई मीटिंग, कहा- INLD किसका होगा, ये फैसला होगा

चंडीगढ़:  इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में मतभेद शुक्रवार को और गहरा गया. पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला के बेटे अजय सिंह चौटाला अपने छोटे भाई अभय सिंह चौटाला द्वारा बुलाई गई बैठक में नहीं आए और इसकी बजाए 17 नवंबर को उन्होंने खुद एक बैठक बुलाई है. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जींद में कार्यकारी समिति की बैठक में इंडियन नेशनल लोकदल किसका होगा इस बारे में फैसला होगा. हरियाणा की पार्टी में तब मतभेद गहरा गया जब ओमप्रकाश चौटाला ने अपने पोते दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला को अनुशासनहीनता के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया. दरअसल, इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) दो फाड़ होने के कगार पर दिख रहा है. इनेलो के वरिष्ठ नेता अजय सिंह चौटाला बीते सोमवार को पार्टी से निष्कासित अपने बेटों के पक्ष में खुलकर सामने आ गए थे और दावा किया कि पार्टी के कई मौजूदा तथा पूर्व विधायक उनके समर्थन में हैं. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला के बड़े बेटे अजय दो हफ्ते के पैरोल पर दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा हुए हैं. जेल से रिहाई के बाद अजय ने नई दिल्ली में अपने...