Skip to main content

इनेलो में मतभेद और बढ़ा, अजय चौटाला ने बुलाई मीटिंग, कहा- INLD किसका होगा, ये फैसला होगा










अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जींद में कार्यकारी समिति की बैठक में इंडियन नेशनल लोकदल किसका होगा इस बारे में फैसला होगा. हरियाणा की पार्टी में तब मतभेद गहरा गया जब ओमप्रकाश चौटाला ने अपने पोते दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला को अनुशासनहीनता के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया.

दरअसल, इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) दो फाड़ होने के कगार पर दिख रहा है. इनेलो के वरिष्ठ नेता अजय सिंह चौटाला बीते सोमवार को पार्टी से निष्कासित अपने बेटों के पक्ष में खुलकर सामने आ गए थे और दावा किया कि पार्टी के कई मौजूदा तथा पूर्व विधायक उनके समर्थन में हैं. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला के बड़े बेटे अजय दो हफ्ते के पैरोल पर दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा हुए हैं. जेल से रिहाई के बाद अजय ने नई दिल्ली में अपने बेटे और हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला के सरकारी आवास पर शक्ति प्रदर्शन किया. उन्होंने वहां घोषणा की कि पार्टी ‘‘किसी की बपौती नहीं है.’



अजय ने पार्टी से निष्कासित अपने बेटों- दुष्यंत और दिग्विजय का समर्थन करते हुए अपने छोटे भाई अभय सिंह चौटाला पर परोक्ष हमला किया था. इनेलो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय ने कहा, ‘अब हम किसी से कुछ नहीं मांगेंगे. अब लड़ाई होगी. हम चौटाला साहब के सामने ऐसी स्थिति बना देंगे कि वे दुष्यंत को पार्टी में फिर से लेने के लिए मजबूर हो जाएंगे.’ अजय ने अपने पिता के एक भाषण का जिक्र करते हुए कहा था, ‘‘चौटाला साहब कहा करते थे कि किसी को मांगने से कुछ नहीं मिलता, छीनने से मिलता है.’ दुष्यंत और दिग्विजय को अनुशासनहीनता, गुंडागर्दी और पार्टी में टूट कराने के आरोप में पार्टी से निकाल दिया गया है.

इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला ने अपने दो पोतों को ‘अनुशासनहीनता’ का दोषी पाते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया था. इससे कुछ दिन पहले इन दोनों--हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला और युवा नेता दिग्विजय चौटाला को पार्टी से निलंबित किया गया था. दोनों ही ओम प्रकाश चौटाला के बड़े बेटे अजय के बेटे हैं.





Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...