इसी रिसेप्शन का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें रणवीर सिंह बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा के साथ 'छैंया छैंया' गाने पर जोरदार डांस करते नजर आ रहे हैं नई दिल्ली: आखिरकार शनिवार को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सिनेमा के सितारों को अपनी शादी के इस जश्न में शामिल कर ही लिया. मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में दीपवीर के इस आखिरी रिसेप्शन में बॉलीवुड का लगभग हर सितारा नजर आया. इस मौके रणवीर ने सितारों के साथ मिलकर जोरदार डांस किया हैं. इसी रिसेप्शन का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें रणवीर सिंह बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा के साथ 'छैंया छैंया' गाने पर जोरदार डांस करते नजर आ रहे हैं. रणवीर को ऐसे ही नहीं कहते एनर्जी बम इस वीडियो में रणवीर सिंह अपनी नई दुल्हन दीपिका पादुकोण को 'छैंया छैंया' ले जाने के इरादे में हैं. रणवीर का जोरदार डांस देखकर आप भी झूमे बिना नहीं रह पाएंगे. इस वीडियो को देखकर साफ पता लग रहा है कि रणवीर सिंह को ऐसे ही एनर्जी बम का खिताब नहीं मिला है. देखें यह वीडियो... बता दें कि शनिवार को हुए मुंबई रिसेप्...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.