Skip to main content

सुशांत सिंह के बाद रणवीर सिंह खेलेंगे क्रिकेट, फिल्म '83' की रिलीज Date आई सामने

मुंबई/नई दिल्ली : क्रिकेटर एमएस धोनी की बॉयोपिक फिल्म 'एम एस धोनी : द अंटोल्ड स्टोर' सुपरहिट रही है. अब इसके बाद डायरेक्टर कबीर खान 1983 के क्रिकेट विश्व कप पर आधारित फिल्म '83' लेकर आ रहे हैं, रणवीर सिंह क्रिकेट खेलते नजर आएंगे. इस फिल्‍म की रिलीज डेट सामने आ गई है. यह फिल्‍म 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी. फिल्म के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने गुरुवार को ट्वीट किया, "भारत के 15 वीरों ने जब विश्व क्रिकेट पर राज किया था, उस ऐतिहासिक शौर्यगाथा की याद आएगी. फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी."

'रिलायंस एंटरटेनमेंट' के बैनर तले बन रही फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं. फिल्म में रणवीर सिंह स्टार क्रिकेटर कपिल देव का किरदार कर रहे हैं.






'83@83thefilm







Relive the historic glory when 15 minions from India ruled over the mammoths of world cricket. Film releases on April 10, 2020. @RanveerOfficial @kabirkhankk @RelianceEnt @FuhSePhantom @vishinduri








इससे पहले रणवीर ने न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया था, '83' एक अविश्वसनीय कहानी है. देश के इतिहास में खेल की कहानियों से एक, 1983 क्रिकेट विश्वकप से जुड़ना एक सम्मान की बात है. इस कहानी को बताना और इसे जीवंत करना सम्मान की बात है."

'83' में दिखाया गया है कि कैसे नवनियुक्त कप्तान कपिल देव की अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल में वैस्ट इंडीज को हराकर 1983 का विश्व कप जीता था.

(इनपुट : आईएएनएस)

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें  

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...