Skip to main content

Posts

Showing posts with the label वनप्लस 6टी

इंडियन मार्केट में धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 6T, ये है कीमत

नई दिल्ली :  अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस (OnePlus) oneplus-6t-launched-in-india-starting-price-of-rsने अपना नया स्मार्टफोन वनप्लस 6टी (One Plus 6T) लॉन्च कर दिया है. नए फोन की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है. कंपनी ने नए स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट 6 GB/ 128 GB मेमोरी, 8 GB/ 128 GB मेमोरी और 8 GB/ 256 GB मेमोरी के साथ उतारा है. फोन 1 नवंबर को रात 12 बजे से कंपनी की वेबसाइट oneplus.in और अमेजन इंडिया पर मिलना शुरू हो जाएगा. वहीं 3 नवंबर से यह वनप्लस स्टोर, रिलायंस डिजीटल और क्रोमा सेंटर पर मिलेगा. तीन वेरिएंट के साथ आया वनप्लस 6टी फोन के 6 GB/ 128 GB मेमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है. इसके दूसरे यानी 8 GB/ 128 GB मेमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये और 8 GB/ 256 GB वाले वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये रखी गई है. स्मार्टफोन में डिस्प्ले फिंगरप्रिंट तकनीक, 6.41 इंच डिस्प्ले और 3,700 mAh की बैटरी दी गई है. वनप्लस के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी पेट लाउ ने कहा कि हम लगातार लोगों को सर्वश्रेष्ठ अनुभव दिलाने के लिए खुद को चुनौती देते हैं. हम जो सही होता है वह करते है...