जकार्ता: इंडोनेशिया के लायन एयर विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों और मलबे की तलाश कर रहे एक इंडोनेशियाई गोताखोर की मौत हो गई. विमान दुर्घटना में सभी 189 लोगों की मौत हो गई थी. अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सायचरुल एंटो (48) उस टीम का हिस्सा थे जो जावा समुद्र में शवों और मलबे की तलाश कर रही थी. उनकी शुक्रवार को मौत हो गई. इंडोनेशियाई नौसेना के जांच एवं बचाव डिवीजन के कमांडर इस्सवार्तो ने कहा कि वह जांच एवं बचाव एजेंसी के साथ स्वेच्छा से जुड़े थे. उन्होंने कहा कि ऐसा समझा जाता है कि कम दबाव के चलते उनकी मौत हो गई. एंटो ने पहले पालू में भी सेवाएं दी थी जहां पर सितंबर में भूकंप और सुनामी आई. उन्होंने करीब चार साल पहले एयर एशिया की विमान दुर्घटना में बचाव अभियान में भी भाग लिया था. आपको बता दें 29 अक्टूबर की सुबह इंडोनेशिया की लॉयन एयरलाइन का विमान सुबह क्रैश हो गया था. इस हादसे में विमान में सवार सभी 189 यात्रियों और क्रू मेंबर्स के साथ सभी के मारे जाने की खबर सामने आई थी. जकार्ता से उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही विमान क्रैश हो गया था. कुछ ही महीने पहले सेवा में लिया गया बोइंग-73...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.