Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Jemimah Rodrigues

VIDEO : तेंदुलकर के बाद अब किरण बेदी भी हुईं 17 साल की इस लड़की के कैच की कायल

सचिन तेंदुलकर भी इस भारतीय महिला क्रिकेटर के कैच और उनकी बल्लेबाजी की तारीफ कर चुके हैं. नई दिल्ली :  भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे युवा खिलाड़ी जेमिमाह रोड्रिग्ज क्रिकेट जगत में इस छोटी-सी उम्र में अबतक कई कारनामे कर चुकी हैं. सितंबर के महीने में जेमिमाह ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार तीन छक्के जड़कर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया था. इन तीन छक्कों को जड़ने के साथ ही वह पहली ऐसी भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई थीं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में तीन छक्के लगाए हैं. जेमिमाह फिलहाल  आईसीसी महिला वर्ल्ड कप टी-20  में टीम इंडिया का हिस्सा हैं और शानदार परफॉर्म कर रही हैं. जेमिमाह रोड्रिग्ज  शानदार बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक बेहतरीन फील्डर भी हैं. कई मौकों पर जेमिमाह ने अपनी फील्डिंग से फैन्स को चौंका दिया है. उनकी फील्डिंग के फैन सचिन तेंदुलकर तो थे ही. अब पुडुचेरी की  लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी भी जेमिमाह की फैन हो गई हैं. किरण बेदी ने फरवरी में महिला टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में जेमिमाह रोड्रिग्ज ने एक शानदार कैच लपका ह...