Skip to main content

Posts

Showing posts with the label runway

दिल्ली से उड़ान भरने वालों को देना होगा 86 फीसदी ज्यादा किराया, ये है बड़ा कारण

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लि. (डायल) ने इससे पहले इसी महीने घोषणा की थी कि तीन में से एक रनवे को मरम्मत कार्य के लिए 15 नवंबर से 13 दिन के लिए बंद रखा जाएगा. नई दिल्ली :  दिल्ली से  उड़ान भरने और यहां आने वाले यात्रियों को अपनी जेब अधिक  ढीली करनी होगी. एक ई-कॉमर्स ट्रैवल वेबसाइट ने दावा किया है कि दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन में से एक हवाई पट्टी को मरम्मत की वजह से बंद किए जाने से सप्ताहांत विमान किरायों में 86 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो गई. दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लि. (डायल) ने इससे पहले इसी महीने घोषणा की थी कि तीन में से एक रनवे को मरम्मत कार्य के लिए 15 नवंबर से 13 दिन के लिए बंद रखा जाएगा . एयरलाइन कंपनियों से कहा गया था कि वे इसी के अनुरूप अपनी उड़ान सारिणी में भी बदलाव करें. शुक्रवार शाम को कई यात्रा पोर्टल तत्काल खरीदी जाने वाली टिकटों की कीमत में भारी बढ़ोतरी दिखा रहे हैं. आईजिगो (आईएक्सआईजीओ) के उड़ान आंकड़ों के अनुसार दिल्ली से बेंगलुरु का टिकट सामान्य दिनों में 11,044 रुपये का है. शनिवार को इसका औसत मूल्य 13,702 रुपये हो गया है. इसी तरह मुंबई से दिल्ली आने वाले यात...