Skip to main content

Posts

Showing posts with the label गुजारा भत्ता

लिव-इन रिलेशनशिप में शादी से मुकरने पर महिला को दिया जाए गुजारा भत्ता?

क्या ऐसे संबंधों को अपने आप ही शादी की तरह देखा जा सकता है? सुप्रीम कोर्ट ऐसे सवालों की जांच के लिए तैयार हो गया है. कोर्ट ने इस पर केंद्र सरकार से उसकी राय मांगी है. नई दिल्ली:  सुप्रीम कोर्ट अब इस बात पर विचार करेगा कि किसी महिला के साथ लंबे समय तक साथ रहने और उसके साथ  शारीरिक संबंध  बनाने वाला कोई पुरुष अगर महिला के साथ शादी से मुकर जाता है तो क्या उसकी कोई जिम्मेदारी बनती है? क्या महिला को पत्नी की तरह  गुजारा भत्ता, संपत्ति में हिस्से  का अधिकार दिया जा सकता है? क्या ऐसे संबंधों को अपने आप ही शादी की तरह देखा जा सकता है? सुप्रीम कोर्ट ऐसे सवालों की जांच के लिए तैयार हो गया है. कोर्ट ने इस पर केंद्र सरकार से उसकी राय मांगी है. एमिकस क्यूरी नियुक्ति जस्टिस आदर्श कुमार गोयल और अब्दुल नजीर की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र सरकार से पूछा है कि क्या लंबे समय तक चले करीबी रिश्तों को 'शादी जैसा' माना जा सकता है? रिश्ते को 'शादी जैसा' मानने का पैमाना क्या होना चाहिए? कितने वक्त तक चले रिश्ते को ऐसा दर्जा दिया जाए? कोर्ट ने वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी को इस मामले में मदद के...