Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Tweet

PM मोदी को ट्वीट कर नाबालिग ने लगाई गुहार, कहा- 'हमारी मदद कीजिए, हमारी इज्जत खतरे में है'

नई दिल्ली/बरेली:  उत्तर प्रदेश  में दबंगों का आतंक दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है, ताजा मामला  बरेली  के थाना किला का है, जहां एक नाबालिग पीड़िता ने दबंगों के आतंक से परेशान होकर  पीएम नरेंद्र मोदी  और  यूपी पुलिस  को ट्वीट कर सुरक्षा की गुहार लगाई है. नाबालिग ने अपने पड़ोस में रहने वाले लड़कों पर आरोप लगाया है. पीड़िता ने पीएम मोदी और यूपी पुलिस से शिकायत की है कि वो उसकी मदद करें. ट्विटर पर पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है. क्या किया ट्वीट नाबालिग पीड़िता ने ट्विटर पर ट्वीट किया है, 'हमारी मदद करो, हमारी इज्जत खतरे में है, पड़ोस के कुछ लोग हमपर नजर रखते हैं और गंदी-गंदी हरकते करते है'. इस ट्वीट में पीड़िता ने यूपी पुलिस, पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी डीजेपी और अखिलेश यादव को टैग किया है. घर में आकर की थी छेड़छाड़ पीड़िता का मां ने बताया कि घर में बच्चियों को अकेला देख पड़ोस के तीन आरोपी उनके घर में जबरदस्ती घुसे और उनके बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की और धमकी दी अगर मामले की शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे. पीड़ित परिवार की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी ...