मथुरा: सत्ता का नशा जब सिर चढ़ता है तो क्या महिला और क्या पुरुष, सभी पर यह नशा सिर चढ़कर बोलता है. हर्ष फायरिंग के मामले में पुरुषों को फायरिंग करते तो कई बार देखा होगा, लेकिन किसी खुशी के मौके पर महिला अगर फायरिंग करें तो उसे क्या समझा जाए. मामला मथुरा की वार्ड नंबर 50 की पार्षद का है. यहां से रश्मि शर्मा बीजेपी की पार्षद हैं और उन्होंने दीपावली के मौके पर पिस्टल से नहीं बल्कि कई बार फायरिंग की. बाद में उन्होंने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. दीपावली पर जहां फुलझड़ियां और पटाखे चलाना चाहिए वहां वह पिस्टल से फायर करती नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है इस पिस्टल का लाइसेंस भी इनके नाम पर नहीं है उसके बावजूद भी वह पिस्टल से फायर कर रही हैं. रश्मि वर्मा कोर्ट के आदेशों को ठेंगा दिखाती नजर आ रही हैं. एक अन्य कार्यक्रम में दूसरे गन के साथ रश्मि शर्मा. अलग अलग तस्वीरों में देख कर साफ पता चलता है कि इन्हें हथियारों से बेहद प्यार है. अलग-अलग फोटो में अलग अलग हथियार इनके हाथ में देखे जा सकते हैं, जबकि इनके अपने नाम पर किसी भी हथि...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.