नई दिल्ली: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है. जाहिर है इसके लिए जमीन अधिग्रहण करना एक बहुत बड़ा काम है. सरकार ने 508 किलोमीटर लंबे इस रूट पर पड़ने वाले तमाम गांवों के लिए एक विशेष पहल की है. सरकार इस रूट पर ट्रेन के कोच को एक क्लिनिक के रूप में बदलकर रूट से जुड़े गांव के लोगों को मेडिकल सुविधा प्रदान करेगी. इस रूट में कई गांव तो ऐसे हैं जहां मेडिकल सुविधा नहीं है. सितंबर में होगी क्लिनिक की शुरुआत इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि रेलवे की इस पहल के पीछे एक और उद्देश्य यह भी है कि बुलेट ट्रेन के लिए जमीन अधिग्रहण में आसानी पैदा हो सके. गांव वालों की यह मांग भी थी कि हमें इलाज की सुविधा दी जाए. माना जा रहा है कि इस तरह के पहले क्लिनिक की शुरुआत सितंबर के पहले सप्ताह में हो जाएगी. इस तरह के क्लिनिक शुरू करने का फैसला तब किया गया जब, नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन (एनएचएसआरसीएल) ने पाया कि इन गांव में रहने वाले लोग जिनके पास इस रूट के लिए देने को जमीन हैं, ने स्वास्थ्य, शिक्षा से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर की मांग की है. उन्होंने पीने क...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.