नई दिल्ली : रिलायंस जियो (Reliance Jio) की हाईस्पीड इंटरनेट सर्विस जियो गीगा फाइबर (Jio GigaFiber) का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी. जियो की फाइबर-टू-द-होम (FTTH) ब्राडबैंड सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. अगर आप भी जियो गीगा फाइबर के लिए पंजीकरण कराने के इच्छुक हैं तो जियो की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. Jio GigaFiber को ऑल-इन-वन सॉल्यूशन ब्राडबैंड, आईपीटीवी, लैंडलाइन और वर्चुअल रियल्टी गेमिंग के आधार पर तैयार किया गया है. यह पहला मौका है जब मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ब्राडबैंड मार्केट में उतर रही है. 1Gbps की हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस मिलेगी जियो गीगा फाइबर (Jio GigaFiber) का रजिस्ट्रेशन कर यूजर्स दिखा पाएंगे कि वे जियो की ब्राडबैंड सुविधा लेने के इच्छुक हैं. कंपनी की तरफ से जियो गीगा फाइबर को जुलाई में एजीएम के दौरान लॉन्च किया गया था. कंपनी का कहना है कि इस सर्विस के माध्यम से यूजर को 1Gbps की हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस मिलेगी. अभी आप इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. जिस शहर के सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन होंगे, वहां पर सबसे पहले जियो गीगा फाइबर...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.