अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का संदेश देने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे 25,000 मुस्लिम...
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेता यासिर जिलानी ने शुक्रवार को किया दावा. नई दिल्ली : देश में इन दिनों राम मंदिर निर्माण पर एक ओर बहस चल रही है, दूसरी ओर राम मंदिर के लिए अब मुसलमान भी अपना समर्थन दे रहे हैं. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेता यासिर जिलानी ने भी राम मंदिर के लिए हुंकार भरी है. शुक्रवार को जिलानी ने राम मंदिर निर्माण के लिए देश भर के मुस्लिमों को एक एकजुट करके समर्थन देने की बात कही. यासिर जिलानी ने कहा 'हम दिसंबर में देश भर के मुसलमानों को एकजुट करने का प्रयास करेंगे. हम करीब 25 हजार मुसलमानों से दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटने का आह्वान कर रहे हैं. इसके जरिये हम यह संदेश देंगे कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का ठीक समय आ गया है.' बता दें कि 2019 लोकसभा चुनावों से पहले एक बार फिर गरमाए राम मंदिर निर्माण मामले पर संघ जल्द ही केंद्र सरकार पर कोई एक्शन लेने के लिए दवाब बना सकता है. अयोध्या कूच के संदेश के साथ शुक्रवार शाम चार बजे काशी में प्रचारक संवर्ग मंथन की बैठक समाप्त होगी. पिछले छह दिनों से वाराणसी में चल रही इस बैठक में अब तक कई अहम फैसले लिए गए हैं. इसमे...