Skip to main content

राम मंदिर पर रामदेव का बड़ा बयान, 'इसी साल देश को मिलेगा शुभ समाचार'

नई दिल्‍ली : अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण को लेकर शनिवार को योग गुरु रामदेव ने भी बयान दिया. रामदेव ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा 'यदि न्‍यायालय के निर्णय में देर हुई तो संसद में इसका बिल जरूर आएगा, आना ही चाहिए.' उन्‍होंने कहा 'राम जन्‍मभूमि पर राम मंदिर नहीं बनेगा तो वहां किसका मंदिर बनेगा?' रामदेव ने कहा कि संतों और रामभक्‍तों ने संकल्‍प किया है अब राम मंदिर में और देर नहीं लगेगी. मुझे लगता है कि इसी साल शुभ समाचार देश को मिलेगा.

बता दें कि अयोध्‍या विवाद का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है. अयोध्या विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 29 अक्टूबर अहम सुनवाई टल गई थी. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस के एम जोसफ की बेंच ने इस मामले को अगले साल जनवरी के लिए टाल दिया है. सुप्रीम कोर्ट अब जनवरी में मामले की सुनवाई की अगली तारीख तय करेगा. उस दिन यह भी तय होगा कि सीजेआई रंजन गोगोई की अध्‍यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ही मामले की सुनवाई करेगी या इसके लिए कोई नई बेंच का गठन किया जाएगा.
राम जन्'€à¤®à¤­à¥‚मि न्'€à¤¯à¤¾à¤¸ के अध्'€à¤¯à¤•्ष वेदांती का दावा, 'दिसंबर से शुरू होगा राम मंदिर निर्माण'
फोटो ANi

वहीं अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर बीजेपी के पूर्व सांसद और रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष राम विलास वेदांती ने कहा है कि राम मंदिर का निर्माण कार्य दिसंबर से शुरू होगा. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिना किसी अध्यादेश के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा. वेदांती ने कहा कि आपसी सहमति से राम मंदिर अयोध्या में और मस्जिद का निर्माण लखनऊ में कराया जाएगा.

वहीं यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि राम मंदिर मामले में कुछ नहीं कर सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कोर्ट में मामला लंबित होने के कारण यूपी की सत्तासीन योगी सरकार और केंद्र सरकार कुछ नहीं कर सकती है.
राम मंदिर निर्माण पर बोले यूपी के डिप्टी सीएम, कोर्ट में मामला होने के कारण हम कुछ नहीं कर सकते
फोटो ANI

केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर से दावा किया कि कोर्ट का फैसला आते ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि अयोध्या को राममय बनाना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन देरी सिर्फ कोर्ट के फैसले में हैं. राम मंदिर का मामला कोर्ट में विचाराधीन है, हम इसमें कुछ नहीं कर सकते, लेकिन कोई भी अयोध्या में 'राम लला' की भव्य मूर्ति बनाने से हमें नहीं रोक रहा है. अगर कोई हमें रोकेगा तो हम उसे देख लेगें. अयोध्या का विकास करने से हमें रोक कोई भी नहीं सकता

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...