Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Barack Obama

बराक के बारे में कभी नहीं सोचा था कि उन्हें डेट कर सकती हूं : मिशेल

मिशेल ने अपने संस्मरण‘ बिकमिंग’ में इन यादों को संजोया है. तब मिशेल शिकागो की लॉ फर्म सिडले ऐंड ऑस्टिन में काम करती थीं. यह वर्ष 1989 की बात है नई दिल्ली:  पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने बराक ओबामा से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया है कि वह उन्हें ताजगी से भरे, गैर परंपरागत और बहुत ही सजीले नौजवान लगे. हालांकि मिशेल को तब ऐसा नहीं लगा था कि ओबामा ऐसे शख्स हैं जिन्हें वह डेट करना चाहेंगी. मिशेल ने अपने संस्मरण‘ बिकमिंग’ में इन यादों को संजोया है. तब मिशेल शिकागो की लॉ फर्म सिडले ऐंड ऑस्टिन में काम करती थीं. यह वर्ष 1989 की बात है. तब बराक उनके सहयोगी के रूप में काम करने वाले थे. 'उनके बारे में बहुत कुछ अच्छा सुनने को मिला था'  लॉ फर्म में बराक से पहली मुलाकात के बारे में अपने संस्मरण में मिशेल ने कहा,‘उनके यहां आने से पहले ही उनके बारे में बहुत कुछ अच्छा सुनने को मिला था. हालांकि मैंने उन सब से अप्रभावित रहने की कोशिश की थी लेकिन उसके बावजूद मैंने पाया कि मैं बराक के आत्मविश्वास और गंभीर आचरण की सराहना करने लगी हूं.’ उन्होंने इसमें आगे कहा है, ‘लेकिन मैंने एक बार भी ऐ...

डोनाल्ड ट्रंप का दावा- बराक ओबामा के चुनाव अभियान में हुआ भ्रष्टाचार

न्यूयार्क:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके पूर्ववर्ती बराक ओबामा के चुनाव अभियान में भी वित्तीय नियमों का उल्लंघन हुआ था लेकिन उसका आसानी से निपटारा कर दिया गया. ट्रंप की इस टिप्पणी से एक दिन पहले ही ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने उन्हें परेशानी में डालते हुए चौंकाने वाली स्वीकारोक्ति की थी. कोहेन ने प्रचार अभियान के दौरान दो महिलाओं को ट्रंप के साथ उनके कथित संबंधों पर चुप्पी साधने के लिए पैसे देने की बात स्वीकार की थी. ट्रंप ने आज कई ट्वीट किए और कोहेन की आलोचना की. ट्रंप ने कहा कि कोहेन अच्छे वकील नहीं हैं और कहानियां गढ़ रहे हैं . उन्होंने अपने पूर्व चुनाव अभियान प्रमुख पॉल मनाफोर्ट की तारीफ करते हुए उन्हें साहसी व्यक्ति बताया. ट्रंप ने ट्वीट किया कि अगर कोई अच्छा वकील खोज रहा है तो वह उन्हें सुझाव देंगे कि कोहेन की सेवा नहीं लें. उन्होंने कहा कि ओबामा के चुनाव अभियान में वित्तीय नियमों का बड़ा उल्लंघन हुआ था और उसका आसानी से निपटारा हो गया था.

बराक ओबामा 1 घंटे तक मनाते रहे, PM नरेंद्र मोदी टस से मस नहीं हुए, किताब का दावा

यह दावा बराक ओबामा के दौर में उनकी विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में शीर्ष सलाहकार रहे बेन रोड्स ने अपनी किताब ‘द वर्ल्ड एट इट इज: ए मेमोइर ऑफ द ओबामा व्हाइट हाउस' में किया है. वाशिंगटन:  वैसे तो आम धारणा यही है कि जब अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा थे, तब  पीएम नरेंद्र मोदी  के साथ उनके बेहद दोस्‍ताना ताल्‍लुकात थे. यहां तक कि जब बराक ओबामा पहली बार गणतंत्र दिवस के मुख्‍य अतिथि के रूप में भारत आए तो पीएम मोदी ने उनको 'बराक' कहकर संबोधित किया. लेकिन कूटनीति की दुनिया में राष्‍ट्र हित सर्वोपरि होता है. इसकी मिसाल 2015 में पीएम नरेंद्र मोदी ने पेरिस जलवायु समझौते के मौके पर बराक ओबामा के साथ बातचीत में पेश की. यह दावा बराक ओबामा के दौर में उनकी विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में शीर्ष सलाहकार रहे बेन रोड्स ने अपनी किताब ‘द वर्ल्ड एट इट इज: ए मेमोइर ऑफ द ओबामा व्हाइट हाउस' में किया है. यह किताब छह जून को बाजार में आने वाली है. 'भारत को मनाना बेहद कठिन था' 2015 में पेरिस जलवायु समझौते के दौरान रोड्स रणनीतिक वार्ता के मामले में ओबामा के उप ...