Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.
Search This Blog
बराक ओबामा 1 घंटे तक मनाते रहे, PM नरेंद्र मोदी टस से मस नहीं हुए, किताब का दावा
यह दावा बराक ओबामा के दौर में उनकी विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में शीर्ष सलाहकार रहे बेन रोड्स ने अपनी किताब ‘द वर्ल्ड एट इट इज: ए मेमोइर ऑफ द ओबामा व्हाइट हाउस' में किया है.
वाशिंगटन: वैसे तो आम धारणा यही है कि जब अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा थे, तब पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनके बेहद दोस्ताना ताल्लुकात थे. यहां तक कि जब बराक ओबामा पहली बार गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए तो पीएम मोदी ने उनको 'बराक' कहकर संबोधित किया. लेकिन कूटनीति की दुनिया में राष्ट्र हित सर्वोपरि होता है. इसकी मिसाल 2015 में पीएम नरेंद्र मोदी ने पेरिस जलवायु समझौते के मौके पर बराक ओबामा के साथ बातचीत में पेश की. यह दावा बराक ओबामा के दौर में उनकी विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में शीर्ष सलाहकार रहे बेन रोड्स ने अपनी किताब ‘द वर्ल्ड एट इट इज: ए मेमोइर ऑफ द ओबामा व्हाइट हाउस' में किया है. यह किताब छह जून को बाजार में आने वाली है.
'भारत को मनाना बेहद कठिन था' 2015 में पेरिस जलवायु समझौते के दौरान रोड्स रणनीतिक वार्ता के मामले में ओबामा के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे. उन्होंने अपनी किताब में खुलासा किया है, ''जब हम पेरिस पहुंचे तो सबसे बड़ा काम भारत को मनाना था.'' जलवायु समझौते के दौरान भारत-अमेरिका के बीच हुई अंतिम दौर की बातचीत का विस्तृत ब्योरा देते हुए रोड्स कहते हैं कि भारत को मनाने के लिए बराक ओबामा ने वहां के दो वार्ताकारों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की, लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली.
पीएम मोदी-बराक ओबामा की मुलाकात रोड्स ने लिखा है, ‘‘करीब एक घंटे तक पीएम मोदी इस तथ्य पर जोर देते रहे कि उनके यहां 30 करोड़ लोगों के पास बिजली नहीं है और भारतीय अर्थव्यवस्था को वृद्धि देने के लिए कोयला सबसे सस्ता माध्यम है. उन्हें पर्यावरण की चिंता है, लेकिन उन्हें गरीबी से जूझ रहे लोगों की भी चिंता करनी है. ओबामा ने उन्हें सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उठाए गए कदमों, बाजार में बदलाव के कारण स्वच्छ ऊर्जा की लागत में आई कमी जैसी दलीलें दीं.'' बराक ओबामा और पीएम मोदी के बेहद दोस्ताना ताल्लुकात माने जाते हैं.(फाइल फोटो) किताब के अनुसार, ''लेकिन अब तक उन्होंने इस भेदभाव पर कुछ नहीं कहा था कि अमेरिका जैसे देशों ने अपना विकास कोयले से किया और अब वह भारत से ऐसा नहीं करने की मांग कर रहा है. बराक ओबामा ने अंत में कहा, देखिए, मैं मानता हूं कि यह सही नहीं है. मैं अफ्रीकी-अमेरिकी हूं. मोदी जानबूझकर मुस्कुराए और अपने हाथों की ओर देखा. वह बहुत दुखी लग रहे थे.''
ओबामा ने कहा, ''मुझे मालूम है कि देर से शुरुआत करना कैसा होता है, और अपने हिस्से से ज्यादा मेहनत करने को कहा जाना और ऐसा दिखाना कि कोई भेदभाव नहीं हुआ है, कैसा लगता है, लेकिन मैं उसके आधार पर अपनी पसंद तय नहीं करूंगा, आपको भी ऐसा नहीं करना चाहिए.'' रोड्स ने कहा, ''मैंने ओबामा को किसी दूसरे नेता से इस तरह बात करते हुए नहीं सुना. ऐसा लगा कि मोदी ने उनकी इस पहल को सराहा. उन्होंने ऊपर की ओर देखा और हां में सिर हिलाया.''
इससे पहले के घटनाक्रम के बारे में भी वह लिखते हैं, ''हमारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम था. ओबामा और हम लोग बैठक कक्ष के बाहर इंतजार कर रहे थे. तभी मोदी से पहले भारतीय प्रतिनिधिमंडल वहां पहुंचा. वास्तव में भारतीय वार्ताकारों को मनाना सबसे मुश्किल काम था.''
रोड्स लिखते हैं, ''ओबामा ने उनसे बातचीत करने को कहा, उनके बीच 20 मिनट तक बात हुई. ओबामा गलियारे में खड़े दोनों भारतीय वार्ताकारों से बातचीत करते रहे. मैं बगल में खड़े होकर अपने ब्लैकबेरी (मोबाइल फोन) को देख रहा था, जब ओबामा सौर ऊर्जा की बातें कर रहे थे.'' यह अभूतपूर्व था, यह प्रोटोकॉल का हिस्सा नहीं था.
नई दिल्ली : भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...
पटना : लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'
वाराणसी: भारतीय हॉकी टीम को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...
Comments
Post a Comment