Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Toll Plaza

मद्रास हाईकोर्ट ने कहा, टोल प्‍लाजा पर VIP-जजों के लिए अलग लेन बनाओ या कार्रवाई के लिए तैयार रहो

नई दिल्ली/चेन्नई :  मद्रास हाईकोर्ट ने नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को एक सख्त संदेश देते हुए कहा, उसे अपने सभी टोल प्लाजा पर वीआईपी और मौजूदा जजों के लिए एक अलग से एक्सक्लूसिव लेन बनानी चाहिए. अगर वह ऐसा नहीं कर पाता है तो उसे कोर्ट की अवमानना की कार्यवाही के  लिए तैयार रहना चाहिए. इस मामले में सुनवाई करते हुए जस्टिस हुलुवाडी जी रमेश और जस्टिस एमवी मुरलीधरन की डिवीजन बैंच ने कहा, ये वीआईपी और जजों के लिए बहुत शर्म की बात है कि वह टोल प्लाजा पर वेट करें और अपने आईडेंटिटी कार्ड दिखाएं. टाइम्स ऑफ इंडिया  की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी कि इस आदेश को उसके सभी टोल प्लाजा लागू करें. हाईकोर्ट बैंच ने केंद्र और एनएचएआई से कहा कि वह इस मामले में सर्कुलर जारी करें. बैंच ने साफ कर दिया कि उसका ये आदेश पूरे देश में लागू किया जाए. जज ने कहा, एक सर्कुलर प्रत्येक टोल कलेक्टर के लिए जारी किया जा सकता है. इसमें उन्हें इस तरह की वीआईपी लेन तैयार करने के  लिए कहा जाए. ये टोल कलेक्टर की जिम्मेदारी होगी कि वह उस लेन से वीआईपी और जज के अलावा क...

बसों और सीएम ऑफिस के बाद अब भगवा रंग में रंगा गया मुजफ्फरनगर का टोल प्‍लाजा

उत्‍तर प्रदेश  में बीजेपी सरकार बनने के बाद से ही  भगवा रंग  में इमारतों, बसों और टॉयलेट को रंगने के बाद अब टोल प्‍लाजा भी भगवा रंग में रंगे जा रहे हैं मुजफ्फरनगर :   उत्‍तर प्रदेश  में बीजेपी सरकार बनने के बाद से ही  भगवा रंग  में इमारतों, बसों और टॉयलेट को रंगने के बाद अब टोल प्‍लाजा भी भगवा रंग में रंगे जा रहे हैं. मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर स्थित फोर लेन  टोल प्‍लाजा  को अब भगवा रंग में रंगा गया है. इस टोल प्‍लाजा को पूरी तरह भगवा रंग में रंगकर तैयार किया गया है. इसके कारण यह चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि अभी यह टोल प्‍लाजा ट्रायल के लिए खोला गया है. इसे अभी प्रदेश सरकार की ओर से थ्री नोटिफिकेशन का इंतजार है. सरकार की ओर से अनु‍मति मिलने के बाद इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा. वहीं मामले में टोल प्‍लाजा के सीनियर मैनेजर इतेंद्र सिंह का भी कहना है कि टोल प्‍लाजा को सरकार की ओर से थ्री नोटिफिकेशन का इंतजार है. परमिशन मिलने के पर तुरंत इसे शुरू कर दिया जाएगा. वहीं भगवा रंग के मामले पर उनका कहना है कि यह आर्किटेक्‍ट का डिजाइन है. इसमें कुछ अलग से नहीं किया गया है. टोल प्‍लाजा का र...