Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भारत पाकिस्तान

पाकिस्तान: भारतीय गाना गुनगुना रही थी एयरपोर्ट कर्मचारी, दिया गया दंड

लाहौर:  पाकिस्तान के हवाई अड्डा सुरक्षा बल ने सोमवार को पाकिस्तानी झंडे लगा टोपी पहनते समय एक भारतीय गाना गुनगुनाने के लिए अपनी एक महिलाकर्मी को दंडित किया है. इस गाने का एक वीडियो सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर वायरल हो रहा गया था, जिसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच का आदेश दिया था. हवाई अड्डा सुरक्षा बल (एएसएफ) ने आचार संहिता के उल्लंघन के लिए 25 वर्षीय महिला कर्मचारी के वेतन और भत्तों में दो साल तक वृद्धि पर रोक लगा दी है. अधिकारियों ने उसे आगाह किया है कि अगर वह भविष्य में आचार संहिता का फिर से उल्लंघन करती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. विराट कोहली की तारीफ करने पर पाकिस्तान ने भेजा था जेल भारत जहां पड़ोसी पाकिस्तान के साथ प्रेम का संबंध रखना चाहता है, लेकिन वह इसे मानने को तैयार नहीं है. साल 2016 में एक पाकिस्तानी शख्स ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की तारीफ की थी, जिसके बदले उसे सजा सुनाई गई थी. पाकिस्‍तानी की एक अदालत ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के प्रति प्यार जताने के लिये अपने घर पर तिरंगा लहराने वाले एक पाकिस्‍तानी प्रशंसक को 10 साल जेल की सजा सुनाई थी. पाकिस्‍...

पोकरण में पाकिस्तान का 'साइबर अटैक'! दहशत में हैं लोग

चंद्रशेखर दवे, पोकरण: पाकिस्तानी सीमा से सटे सरहदी जिले के पोकरण उपखंड क्षेत्र के नाचना गाव में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है. नाचना क्षेत्र में सोशल मीडिया से जुड़े कई लोगों की फेसबुक आईडी हैक होने की खबर है. हैक करने के बाद लोगों के प्रोफाइल में विदेशी महिला सैनिकों की तस्वीरें लगा दी गई हैं. साथ ही सभी हैक आईडी में जिलियन क्लेरेंस नाम से प्रोफाइल बनाकर हैकर ने लोगों के ईमेल और मोबाइल नंबर भी बदल दिए हैं. संभावना जताई जा रही है कि सीमा पार बैठे हैकरों ने नापाक कारनामे को अंजाम दिया है. बड़े स्तर पर फेसबुक आईडी हैक होने से लोगों में हड़कंप मच गया है. बड़ी संख्या में आईडी हैक होने से किसी बड़ी साजिश का अंदाजा लगाया जा रहा है. बॉर्डर एरिया होने के कारण दुश्मन देश की पाकिस्तानी एजेंसी या किसी आतंकी संगठन के साइबर सेल के कारनामे की आशंका जताई जा रही है. जानकारों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की फेसबुक आईडी हैक होना चिंता का विषय है. उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि लोग अपना पासवर्ड रिसेट कर लें. इतनी भारी संख्या में लोगों की फेसबुक आईडी हैक होने की बात स्थानीय प्रशासन और सेना को ब...

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा, कश्मीर समेत सभी मुद्दों का बातचीत जरिए हो समाधान

इस्लामाबादः  पाकिस्तान भारत के साथ संबंधों में सुधार चाहता है और कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों का समाधान वार्ता के माध्यम से करना चाहता है. यह बात शुक्रवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कही. उन्होंने कहा कि मौजूदा गतिरोध के बावजूद पाकिस्तान भारत के साथ संवाद कायम करने में नहीं झिझकेगा. कुरैशी ने कहा, ‘‘लेकिन इसमें दोनों की भागीदारी जरूरी है. आप केवल एक हाथ से ताली नहीं बजा सकते. हमारा सकारात्मक रूख है और हम उम्मीद बनाए हुए हैं.’’ उन्हें सोमवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी. उन्होंने कहा, ‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों की वर्तमान स्थिति किसी से छिपी नहीं है क्योंकि शांति वार्ता स्थगित है लेकिन हमें देखना है कि हम कैसे आगे बढ़ सकते हैं.’’ जनवरी 2016 के बाद से पाकिस्तान के आतंकवादी समूहों द्वारा भारतीय सेना के प्रतिष्ठानों पर हुए कई हमले के बाद हाल के वर्षों में भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में काफी गिरावट आई है. भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस्लामाबाद के साथ वार्ता नहीं करेगा क्योंकि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते. कुरैशी ने संवा...