Skip to main content

पाकिस्तान: भारतीय गाना गुनगुना रही थी एयरपोर्ट कर्मचारी, दिया गया दंड

लाहौर: पाकिस्तान के हवाई अड्डा सुरक्षा बल ने सोमवार को पाकिस्तानी झंडे लगा टोपी पहनते समय एक भारतीय गाना गुनगुनाने के लिए अपनी एक महिलाकर्मी को दंडित किया है. इस गाने का एक वीडियो सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर वायरल हो रहा गया था, जिसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच का आदेश दिया था. हवाई अड्डा सुरक्षा बल (एएसएफ) ने आचार संहिता के उल्लंघन के लिए 25 वर्षीय महिला कर्मचारी के वेतन और भत्तों में दो साल तक वृद्धि पर रोक लगा दी है. अधिकारियों ने उसे आगाह किया है कि अगर वह भविष्य में आचार संहिता का फिर से उल्लंघन करती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

विराट कोहली की तारीफ करने पर पाकिस्तान ने भेजा था जेल
भारत जहां पड़ोसी पाकिस्तान के साथ प्रेम का संबंध रखना चाहता है, लेकिन वह इसे मानने को तैयार नहीं है. साल 2016 में एक पाकिस्तानी शख्स ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की तारीफ की थी, जिसके बदले उसे सजा सुनाई गई थी. पाकिस्‍तानी की एक अदालत ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के प्रति प्यार जताने के लिये अपने घर पर तिरंगा लहराने वाले एक पाकिस्‍तानी प्रशंसक को 10 साल जेल की सजा सुनाई थी. पाकिस्‍तान के पंजाब के ओकारा प्रांत स्थित 22 बरस का उमर द्राज पेशे से दर्जी है और उसे बुधवार को जिला अदालत में पेश किया गया था.

द्राज को 26 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टी-20 मैच में हराया था. कोहली ने उस मैच में 90 रन बनाये थे. पुलिस ने शिकायत मिलने पर द्राज को उसके घर से गिरफ्तार किया जिसने छत पर तिरंगा लहराया था. पुलिस ने पाकिस्तान पेनल कोड की धारा 123 ए और 16 के तहत उमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. गौरतलब है कि धारा 123-ए देश की संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने वाली कार्रवाई के लिये लगाई जाती है.

भारत की प्रशंसा करने पर पाक चैनल पर मुकदमा
इसके अलावा साल 2017 में पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, उसका कसूर बस इतना था कि उसने भारत की तारीफ की थी. दरअसल, पाकिस्तान के जीओ न्यूज टीवी चैनल ने एक बच्ची हिना का स्पेशल इंटरव्यू वाघा बॉर्डर पर लिया तो पाकिस्तान सरकार ने भारत को अच्छा बताने पर यह कार्रवाई कर दी.

इसके अलावा कई ऐसे उदाहरण हैं जिसमें साफ तौर से दिखता है कि पाकिस्तान की सरकार में भारत को लेकर कितनी नफरत है. जबकि वहां की जनता का बड़ा तबका भारत के साथ अच्छे रिश्ते का हिमायती है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...