Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Shiva singh

पहले भी 360 डिग्री बॉल फेंक चुके हैं शिवा सिंह, जानिए उनके बारे में

    कल्याणी (पश्चिम बंगाल):   बंगाल और उत्तर प्रदेश के बीच यहां अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी (चार दिवसीय घरेलू टूर्नामेंट) में उस समय एक अलग ही नजारा देखने को मिला जब उत्तर प्रदेश के गेंदबाज शिवा सिंह ने 360 डिग्री घूमकर गेंद डाली लेकिन अंपायर ने उसे डेड बॉल करार दिया. शिवा का कहना है कि वे पहले भी इस तरह की गेदं डाल चुके हैं जिसे तब अंपायर ने लीगल करार दिया था. शिवा ने बंगाल की दूसरी पारी के दौरान 360 डिग्री घूमकर गेंद फेंकी, लेकिन अंपायर विनोद शेशान ने इसे डेड बॉल घोषित कर दिया. शिवा ने बंगाल की दूसरी पारी के दौरान गेंद फेंकने से पहले अचानक घूम गये और फिर उन्होंने गेंद फेंकी.  मैच कल्याणी में बंगाल क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेला जा रहा था. पहली बार नहीं डाली है शिवा ने ऐसी बॉल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी इसे अपनी वेबसाइट पर डाला है. हालांकि इससे पहले इस वीडियो को बिशन बेदी नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया था. इस बीच, शिवा ने क्रिकइंफो से कहा कि वह पहली बार इस तरह की गेंदें नहीं डाल रहा है. उन्होंने पिछले महीने ही विजय हजारे ट्रॉफी में भी ऐसी गेंदें फेंकी थी जिसे अंपा...