Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भारतीय सेना

सैन्य कमांडर बोले, 'पाकिस्तान को आतंकवाद पर उसी की भाषा में दिया जा रहा है जवाब'

सिंह ने कहा, ''नियंत्रण रेखा पर उन्होंने जब भी संघर्षविराम का उल्लंघन किया, हमने उन्हें इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है.'' उधमपुर:  सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह  ने शुक्रवार को कहा कि अगर पाकिस्तान भारत के लिए अहितकर गतिविधियों को अंजाम देता है तो, उसे इसकी सजा दी जाएगी. उन्होंने कहा कि संघर्षविराम का उल्लंघन करने वाले पड़ोसी देश को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया. सेना के कमांडर ने ये टिप्पणी बीते कुछ दिनों में जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के निकट छिपकर किए गए हमलों में हुई मौत की घटनाओं की पृष्ठभूमि में की. पाकिस्तान को दंडित किया जाएगा- सैन्य कमांडर आर्मी गुडविल स्कूलों के शिक्षकों के सम्मान में  जम्मू कश्मीर के उधमपुर  में आयोजित एक कार्यक्रम से इतर सिंह ने कहा, ''मौके पर मौजूद जवानों के लिए यह संदेश बिलकुल स्पष्ट है कि यदि पाकिस्तान ऐसी गतिविधियों को अंजाम देने से बाज नहीं आता है, जो नियंत्रण रेखा के निकट हमारे राष्ट्रीय हित के लिए नुकसानदायक हैं, तो उसे उसी के मुताबिक दंडित किया जाना चाहिए.'' जम्मू के राजौरी और पुंछ जिले में ...

K 9 वज्र, M 777 होवित्जर आज की जाएंगी शामिल, कार्यक्रम में रक्षा मंत्री होंगी शरीक

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ‘के 9 वज्र और एम 777 होवित्जर‘ तोपों सहित नई तोपों तथा उपकरणों को शामिल करने के लिए नासिक के देवलाली तोपखाना केंद्र में शुक्रवार को एक समारोह में शामिल होंगी. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने गुरुवार को कहा कि ‘के. 9 वज्र’ को 4,366 करोड़ रूपये की लागत से शामिल किया जा रहा है. यह कार्य नवंबर 2020 तक पूरा होगा. कुल 100 तोपों में 10 तोपें प्रथम खेप के तहत इस महीने आपूर्ति की जाएगी. अगली 40 तोपें नवंबर 2019 में और फिर 50 तोपों की आपूर्ति नवंबर 2020 में की जाएगी. के. 9 वज्र की प्रथम रेजीमेंट जुलाई 2019 तक पूरी होने की उम्मीद है. यह ऐसी पहली तोप है जिसे भारतीय निजी क्षेत्र ने बनाया है. इस तोप की अधिकतम रेंज 28 - 38 किमी है. यह 30 सेकेंड में तीन गोले दागने में सक्षम है और यह तीन मिनट में 15 गोले दाग सकती है. थल सेना ‘145 एम 777 होवित्जर’ की सात रेजीमेंट भी बनाने जा रही है. प्रवक्ता ने बताया कि सेना को इन तोपों की आपूर्ति अगस्त 2019 से शुरू हो जाएगी और यह पूरी प्रक्रिया 24 महीने में पूरी होगी. प्र...

सेना को आज मिलेंगी एडवांस तोपें, 38 किलोमीटर की रेंज में दुश्मनों के उड़ा देगी

    नई दिल्ली:  रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ‘के. 9 वज्र और एम 777 होवित्जर‘ तोपों सहित नई तोपों तथा उपकरणों को शामिल करने के लिए नासिक के देवलाली तोपखाना केंद्र में शुक्रवार को एक समारोह में शामिल होंगी. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने कहा कि ‘के. 9 वज्र’ को 4,366 करोड़ रुपए की लागत से शामिल किया जा रहा है. यह कार्य नवंबर 2020 तक पूरा होगा. कुल 100 तोपों में 10 तोपें प्रथम खेप के तहत इस महीने आपूर्ति की जाएगी. अगली 40 तोपें नवंबर 2019 में और फिर 50 तोपों की आपूर्ति नवंबर 2020 में की जाएगी. के. 9 वज्र की प्रथम रेजीमेंट जुलाई 2019 तक पूरी होने की उम्मीद है. यह ऐसी पहली तोप है जिसे भारतीय निजी क्षेत्र ने बनाया है. इस तोप की अधिकतम रेंज 28 - 38 किमी है. यह 30 सेकेंड में तीन गोले दागने में सक्षम है और यह तीन मिनट में 15 गोले दाग सकती है. के. 9 वज्र थल सेना ‘145 एम 777 होवित्जर’ की सात रेजीमेंट भी बनाने जा रही है. प्रवक्ता ने बताया कि सेना को इन तोपों की आपूर्ति अगस्त 2019 से शुरू हो जाएगी और यह पूरी प्रक्रिया 24 महीने में पूरी होगी....

सिद्धू के पाकिस्तानी आर्मी चीफ के गले मिलने पर हंगामा, इधर, भारत-पाक सेनाएं करेंगी साथ में युद्धाभ्यास

नई दिल्ली :  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की शपथ में गए पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और पाकिस्तान के सेना प्रमुख वाजवा के गले मिलने पर बवाल मचा हुआ है. भाजपा और कांग्रेस दोनों इस पर अपने अपने तर्क दे रहे हैं और एक दूसरे को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं. इधर इस मामले में बवाल मचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर रूस में भारत और पाकिस्तान की सेनाएं एक दूसरे के साथ युद्धाभ्यास की तैयारी में जुटी हैं. भले सीमा पर दोनों देशों की सेनाएं एक दूसरे पर गोलियां बरसा रही हों, लेकिन अब दोनों ओर के सैनिक साथ में युद्धाभ्यास करेंगे. शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) के तहत ये युद्धाभ्यास होगा. इस अभियान को पीस मिशन 2018 नाम दिया गया है. इसमें चीन, रूस के अलावा एससीओ देशों के सैनिक हिस्सा ले रहे हैं. शुक्रवार से रूस के चेल्याबिंस्क के सैन्य क्षेत्र में ये अभ्यास शुरू हो गया. इसमें 255 आर्म रेंज हिस्सा ले रही हैं. सैन्य बलों के लिए इस अभ्यास का उद्देश्य है कि किस तरह एससीओ देशों के सैनिक शहरों में आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन चलाएं. सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद के अनुसार, ये अभ्यास सेना के जवानों को दूसरे ...

जम्‍मू-कश्‍मीर : पाकिस्‍तान ने फिर किया सीजफायर उल्‍लंघन, गोलीबारी में एक भारतीय जवान घायल

नई दिल्‍ली :  पाकिस्‍तान ने मंगलवार को एक बार फिर संघर्षविराम उल्‍लंघन किया है. मंगलवार को जम्‍मू-कश्‍मीर के तंगधार सेक्‍टर में पाकिस्‍तानी सेना की ओर से की गई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया है. तंगधार सेक्‍टर जम्‍मू और कश्‍मीर के कुपवाड़ा जिले में आता है और पाकिस्‍तान की सीमा से सटा हुआ है. बताया जा रहा है कि यहां मंगलवार को सुबह पाकिस्‍तानी सेना की ओर से सुबह भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की गई. इसमें सेना का एक जवान घायल हो गया. पाकिस्‍तान की गोलीबारी में घायल भारतीय जवान को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि इसी इलाके में 13 अगस्‍त को पाकिस्‍तान की ओर से की गई गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हुआ था. पाकिस्‍तान की ओर से सोमवार को भी बारामूला जिले में मोर्टार से हमला किया गया था.

ऑपरेशन ब्‍लू स्‍टार में लिया था हिस्‍सा, 34 साल बाद SC से मिला खोया सम्‍मान

नई दिल्ली:  सुप्रीम कोर्ट ने सेना के एक पूर्व अधिकारी का सम्मान बहाल किया है जो 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार का नेतृत्व करने वाले अधिकारियों में शामिल थे. न्यायालय ने उन्हें कदाचार के आरोपों से बरी करने और सेवानिवृत्ति के पश्चात लेफ्टिनेंट कर्नल का रैंक दिये जाने के फैसले को बरकरार रखा. शीर्ष अदालत ने मेजर (अब सेवानिवृत्त) कुंवर अंबरेश्वर सिंह को स्वर्ण मंदिर परिसर से सिख अतिवादियों का सफाया करने के लिये चलाए गए अभियान के दौरान बरामद कुछ इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को अपने पास रखने के आरोपों में सुनाई गई ‘फटकार की सजा’ को निरस्त करने के सशस्त्र बल अधिकरण(एएफटी) के फैसले को बरकरार रखा. न्यायमूर्ति ए के सीकरी और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ ने एएफटी के आदेश के खिलाफ केंद्र की अपील को खारिज कर दिया, लेकिन लगाए गए जुर्माने को 10 लाख रुपये से घटाकर एक लाख रुपया कर दिया. पीठ ने कहा, ‘‘हम इस अपील में कोई दम नहीं पाते हैं इसलिये इसे खारिज किया जाता है. हालांकि, हम पाते हैं कि अपीलकर्ता पर लगाया गया 10 लाख रुपये का जुर्माना काफी अधिक है. इसलिये हम उसे घटाकर एक लाख रुपया करते हैं.’’ एएफटी का फैसला एएफटी,...

SC में सेना ने दायर की याचिका, 'आतंकग्रस्त क्षेत्रों में मुठभेड़ में सैनिको पर न हो कार्रवाई'

नई दिल्ली:  देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाज़ी लगाने वाले फ़ौजियों ने कानून के दुरुपयोग से अपनी सुरक्षा के लिए सुप्रीमकोर्ट में फ़रियाद लगाई है. सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को उस याचिका पर सुनवाई होगी जिसमे 300 आर्मी अफसर ने अर्जी दाखिल कर कहा है कि आतंकवाद व नक्सलवाद ग्रस्त इलाक़ों में सेना की कार्रवाई में अगर कोई मारा जाता है तो किसी सैनिक के ख़िलाफ़ एफ़आइआर न हो. याचिका में कहा गया है कि अफस्पा (AFSPA) के तहत कार्रवाई में फ़ौजी पर एफआईआर दर्ज न हो. अफस्पा स्पेशल लॉ है, जो गड़बड़ी रोकने के लिए संवेदनशील इलाक़ों में लगाया गया है. याचिका में कहा गया है कि सेना पर मुक़दमे दर्ज करने से सेना का मनोबल गिरेगा. सेना पर मुक़दमों दर्ज करने से सेना का जवान आतंकवादियों और नक्सलियों के आमने-सामने होने पर भी उन पर कार्रवाई करने से झिझकेगा. साथ ही सेना का मनोबल गिरने से राष्ट्र का नुक़सान होगा. दरअसल, मणिपुर में आतंकियों के ख़िलाफ़ सेना की मुठभेड़ की कार्रवाई में कुछ लोगों के मारे के बाद सुप्रीमकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर हुई थी. याचिका में सेना की मुठभेड़ को फ़र्ज़ी कहते हुए इसकी सीबीआई जांच ...

पाकिस्तान को हराना है मकसद, सैनिकों के लिए खास ड्रेस तैयार करा रही सेना

नई दिल्ली:  भारतीय थल सेना विश्व के सबसे खतरनाक युद्ध क्षेत्रों में से एक सियाचिन में तैनात अपने सैनिकों के लिए विशेष कपड़े, स्लीपिंग किट्स और जरूरी उपकरण के उत्पादन की काफी समय से लंबित योजना को अंतिम रूप देने में लगी है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 16,000 से 20,000 फुट की ऊंचाई पर ग्लेशियर की रक्षा में तैनात सैनिकों की रक्षा के लिए एक्स्ट्रीम कोल्ड वेदर क्लॉदिंग सिस्टम और पर्वतारोहण किट के आयात में भारत हर वर्ष 800 करोड़ रुपये खर्च करता है. सैन्य सूत्रों ने बताया कि इन सामग्रियों के देश में उत्पादन के जरिये नौसेना का लक्ष्य हर वर्ष करीब 300 करोड़ रुपये की बचत करना है. वर्तमान में इन चीजों का आयात अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और स्विटजरलैंड जैसे देशों से किया जाता है. एक सूत्र ने बताया, “हमने परियोजना को लगभग अंतिम रूप दे दिया है, जिसके तहत सियाचिन ग्लेशियर में तैनात सैनिकों की जरूरत के अधिकतर उपकरण का निर्माण निजी क्षेत्र के सहयोग से भारत में ही किया जाएगा.” सूत्रों ने यह भी बताया कि भारत में निर्मित किए जाने वाले कुछ कपड़ों की आपूर्ति भारत चीन सीमा पर स्थित डोकलाम जैसे अत्यधिक ऊंचाई...