Skip to main content

सिद्धू के पाकिस्तानी आर्मी चीफ के गले मिलने पर हंगामा, इधर, भारत-पाक सेनाएं करेंगी साथ में युद्धाभ्यास

नई दिल्ली : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की शपथ में गए पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और पाकिस्तान के सेना प्रमुख वाजवा के गले मिलने पर बवाल मचा हुआ है. भाजपा और कांग्रेस दोनों इस पर अपने अपने तर्क दे रहे हैं और एक दूसरे को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं. इधर इस मामले में बवाल मचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर रूस में भारत और पाकिस्तान की सेनाएं एक दूसरे के साथ युद्धाभ्यास की तैयारी में जुटी हैं. भले सीमा पर दोनों देशों की सेनाएं एक दूसरे पर गोलियां बरसा रही हों, लेकिन अब दोनों ओर के सैनिक साथ में युद्धाभ्यास करेंगे. शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) के तहत ये युद्धाभ्यास होगा.

इस अभियान को पीस मिशन 2018 नाम दिया गया है. इसमें चीन, रूस के अलावा एससीओ देशों के सैनिक हिस्सा ले रहे हैं. शुक्रवार से रूस के चेल्याबिंस्क के सैन्य क्षेत्र में ये अभ्यास शुरू हो गया. इसमें 255 आर्म रेंज हिस्सा ले रही हैं.

सैन्य बलों के लिए इस अभ्यास का उद्देश्य है कि किस तरह एससीओ देशों के सैनिक शहरों में आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन चलाएं. सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद के अनुसार, ये अभ्यास सेना के जवानों को दूसरे देशों के जवानों के साथ तमाम ऑपरेशन और ड्रिल्स पूरा करने के तरीके जान सकेंगे. इसके अलावा वह एक दूसरे के साथ मिलजुलकर ऑपरेशन अंजाम दें इसे भी जान सकेंगे.

रूस ने इस एक्सरसाइज में 1700, चीन ने 700 और भारत ने इंडियन एयरफोर्स और राजपूत रेजीमेंट के 200 जवान भेजे हैं. एससीओ की शुरुआत 2001 में हुई थी. तब इसमें चीन, कजाखस्तान, किर्गिजिस्तान, रूस और ताजिकिस्तान शामिल थे. अब इसमें 8 पूर्णकालिक सदस्य देश हैं. इसमें भारत पाकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं. इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के साथ कभी भी इस तरह के युद्धाभ्यास में हिस्सा नहीं लिया है. हालांकि दोनों देशों के सैनिक संयुक्त राष्ट्र के कई ऑपरेशन में साथ काम कर चुके हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...