Skip to main content

Posts

Showing posts with the label आईवीएफ तकनीक

सड़क हादसे में 3 साल पहले चली गई थी पिता की जान, अब हुआ उसके बेटे का जन्‍म

नई दिल्‍ली:  3 साल पहले अपने पति को खो चुकी युवा मार्केटिंग कंसल्‍टेंट सुप्रिया जैन की दुनिया फिर से रोशन हो गई है. उसके घर के आंगन में अब बच्‍चे की किलकारियां गूंजेंगी. उसका पिता और कोई नहीं बल्कि वही शख्‍स है जिसकी 3 साल पहले जान चली गई थी. यह करिश्‍मा इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) तकनीक से हुआ. सड़क हादसे में चली गई थी पति की जान इस करिश्‍माई कहानी की शुरुआत अगस्‍त 2015 में हुई. सुप्रिया जैन और गौरव एस ने उस समय परिवार बढ़ाने का फैसला किया था. उनकी शादी 5 साल पहले हुई थी, लेकिन तब तक संतान का सुख नहीं मिल पाया था. डॉक्‍टरी जांच में पता चला कि वे सामान्‍य तरीके से माता-पिता नहीं बन सकते. इसलिए उन्‍होंने आईवीएफ तकनीक की मदद ली. हालांकि तकदीर को कुछ और ही मंजूर था. जब उन्‍होंने आईवीएफ प्रक्रिया पूरी की उसी दौरान एक सड़क हादसे में गौरव की जान चली गई. लेकिन इस हादसे से पहले दोनों ने आईवीएफ प्रक्रिया शुरू कर दी थी. पति की मौत से टूट गई थी सुप्रिया टाइम्‍स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पति की जान जाने से सुप्रिया एकदम टूट चुकी थी. उसने ब्‍लॉग लिखना शुरू कर दिया. एक ब्‍लॉग में उसने लिखा-...