Skip to main content

Posts

Showing posts with the label guru gram police

गुरुग्राम: नाइट क्लब में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पुलिस लगातार सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर रही है. पुलिस ने एक बार फिर जिस्मफरोशी के धंधे पर लगाम लगाने के लिए एमजी रोड से दो लड़कियों सहित चार लोगों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इन्हें फर्जी ग्राहक भेजकर गिरफ्तार किया. पुलिस नाइट क्लब में छापा मार कर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. गुरुग्राम पुलिस ने मसाज सेंटरों पर नकेल के कसने के बाद अब एमजी रोड स्थित दर्जन भर से ज्यादा पब और बार पर नकेल कसना शुरू कर दिया है. बीती रात पुलिस ने कमिश्नर के आदेश के बाद जीएमडी मॉल के इओन बार से एक मैनेजर सहित बाउंसर को जिस्मफरोशी के गंदे धंधे के आरोप में गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान प्रमोद और राकेश के रूप में हुई है. इसके अलावा गुरुग्राम पुलिस ने एमजी रोड से दो लड़कियों को भी गिरफ्तार किया है, जो जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल थीं. गुरुग्राम पुलिस के नये कमिश्नर केके राव के आने के बाद पुलिस ने नाइट क्लबों मे जिस्मफरोशी के धंधे को रोकने के लिए अभियान चला रखा है. इनके तहत पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनाकर इओन बार में भेजा था. इसके बाद इस बार में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे ...