मशहूर हरियाणवी लोक कलाकार सपना चौधरी पर्दे की दुनिया में धूम मचाने के बाद अब राजनीति में भी अपना भाग्य आजमाना चाहती हैं.सपना चौधरी कांग्रेस के लिए प्रचार करना चाहती हैं. नई दिल्ली : मशहूर हरियाणवी लोक कलाकार सपना चौधरी पर्दे की दुनिया में धूम मचाने के बाद अब राजनीति में भी अपना भाग्य आजमाना चाहती हैं. सपना चौधरी कांग्रेस के लिए चुनाव-प्रचार करना चाहती हैं.. सपना शुक्रवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंची और वहां मौजूद नेताओं से मुलाकात की. कांग्रेस मुख्यालय पहुंची सपना ने बताया कि वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बहुत प्रभावित है और आने वाले समय में वह पार्टी के लिए प्रचार कर सकती हैं. कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के बाद सपना ने संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका जी बहुत अच्छी लगती हैं. मैं उनसे मिलने आई थी लेकिन उनसे नहीं मिल पाई. आने वाले समय में मैं उनसे जरूर मिलूंगी.’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह कांग्रेस में शामिल होंगी तो उन्होंने कहा, ‘मैं राजनीति में नहीं आऊंगी. मैं पार्टी के लिए प्रचार कर सकती हूं.’ कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा कि सपना चौधरी न...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.