Skip to main content

Posts

Showing posts with the label mp fake voter

मध्य प्रदेश में 60 लाख से ज्यादा फर्जी वोटर्स! जांच करने आज भोपाल आएगी EC टीम

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए 60 लाख फर्जी वोटर होने का दावा किया है. इस पर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने जांच के आदेश दिए हैं. आयोग ने भोपाल जिले की नरेला, रायसेन की भोजपुर, होशंगाबाद और सिवनी मालवा विधानसभा सीट की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जांच के लिए दो-दो सदस्यीय जांच दल गठित किए हैं. यह दल आज यानी सोमवार को भोपाल पहुंच रहे हैं. बता दें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि  मध्य प्रदेश में 60 लाख फर्जी वोटर  हैं. इनमें 26-26 जगह पर एक व्यक्ति का नाम है.कई मतदाताओं के नाम दो बूथों की सूची में शामिल हैं. इसी तरह से सीमावर्ती राज्यों की सूची में कई मतदाताओं के नाम दोनों प्रदेशों की मतदाता सूची में हैं. कमलनाथ का कहना है कि ये सभी फर्जी नाम जानबूझकर लिस्ट में शामिल किए गए हैं. वहीं, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आरोप लगाया कि फर्जी वोटर कार्ड बनाने का काम बीजेपी लर रही है. उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में मध्यप्रदेश की जनसंख्या 24% बढ़ी, लेकिन वोटरों की तादाद में 40% का इजाफा हो गया. उन्होंने बताया कि हम...