बेंगलुरू: तेलुगू देशम पार्टी अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कुछ दिन पहले राहुल गांधी समेत कई क्षेत्रीय दलों के प्रमुखों से मुलाकात के बाद गुरूवार को पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी से मुलाकात की और कहा कि सभी विपक्षी दलों को देश और संस्थाओं को बचाने के लिए साथ में आना पड़ेगा. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने के लिए प्रयासरत नायडू ने आरोप लगाया कि सीबीआई और आरबीआई समेत सभी संस्थाओं को भाजपा नीत राजग सरकार ने नुकसान पहुंचाया है. देवगौड़ा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी से मुलाकात के बाद नायडू ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस महान राष्ट्र को और लोकतंत्र तथा संविधान को बचाने के लिए हाथ मिलाना हमारी जिम्मेदारी है.’’ नायडू ने संकेत दिया कि केंद्र में सरकार बनाने के लिए एक प्रयोग इस तरह का भी हो सकता है जिस तरह से 1996 में कांग्रेस के बाहरी समर्थन से देवगौड़ा के नेतृत्व में सरकार बनी थी. उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला हम करेंगे. हम सब हाथ मिलाएंगे. हम...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.