Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Dollar-rupee

रुपया जमीन और पेट्रोल आसमान पर... आपकी जेब पर ऐसे डाल रहा है असर

नई दिल्ली:  डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार गिर रहा है. वहीं, दूसरी तरफ पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं. दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. दरअसल, डॉलर के मजबूत होने का सीधा प्रभाव घरेलू मार्केट में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ता है. यही वजह है कि एक तरह रुपया जहां औंधे मुंह गिरता दिख रहा है. वहीं, पेट्रोल-डीजल आसमान छू रहे हैं. बुधवार को रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंचने के बाद गुरुवार को भी रुपये में कमजोरी देखने को मिली है. वहीं, रुपये में गिरावट से आज तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में भी 18 पैसे की बढ़ोतरी की है. सबसे निचला स्तर छुआ कारोबार के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 70.81 के स्तर पर पहुंच गया है. करंसी मार्केट खुलने के बाद रुपये में 18 पैसे टूट गया. इससे पहले रुपए की शुरुआत 4 पैसे की कमजोरी के साथ 70.63 के स्तर पर हुई. वहीं, बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 45 पैसे की गिरावट के साथ 70.59 के स्तर पर बंद हुआ था. एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट अगस्त 2013 के बाद एक दिन में रुपए की यह सबसे बड़ी गिरावट है. इस साल रुपया अबतक 10 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है. एक्सपर्ट्स ...