Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अनुपम खेर

अनुपम खेर का बड़ा खुलासा, इस वजह से छोड़ा एफटीआईआई अध्यक्ष का पद

नई दिल्ली.  अनुपम खेर ने बुधवार को अचानक एफटीआईआई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया. उनके इस्तीफे के बाद से ही इस निर्णय की वजह को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन इन बातों को रोकने के अनुपम ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने अपने इस्तीफे की बात की पुष्टि की. लेकिन अब न्यूज से हुई उनकी टेलीफोनिक बातचीत में उन्होंने इसकी वजह पर बात की है, इस बातचीत में अनुपम ने खुलासा किया कि क्यों उन्होंने अध्यक्ष पर को छोड़ना ठीक समझा. अनुपम खेर जी ने बताया कि वह  फिलहाल लंदन एयरपोर्ट पर हैं  और अपनी व्यस्तता के कारण उन्होंने यह इस्तीफा दिया है. आपको जानकर हैरानी होगी कि अपनी अमेरिकन वेब सीरीज के चलते अनुपम ने इस पद को छोड़ने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा, 'अगर आपको विश्वास नहीं तो आप नेट पर जाकर अमेरिकन वेब सीरीज 'न्यू एम्स्टर्डम शो' की डेट देख सकते हैं.' इसके आगे उन्होंने बताया कि अप्रैल तक वह यूएस में ही रहेंगे और शूट करेंगे, हालांकि ज़ी न्यूज़ को उन्होंने आश्वस्त किया कि अप्रैल में वहां से लौटने के बाद वह हमारे सारे सवालों के जवाब देंगे. तब तक उनकी फिल्म एक्सीडेंटल प...

भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए IIFA में सम्मानित होंगे अनुपम खेर

अनुपम खेर ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में आई फिल्म 'सारांश' से की थी. नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को भारतीय सिनेमा  में उत्कृष्ट उपलब्धि व शानदार योगदान के लिए इस महीने बैंकॉक में होने वाले 19वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म एकेडमी (आईफा) पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. अनुपम ने बयान में कहा, "मैं हमारे फिल्म उद्योग का हिस्सा बनकर गौरवान्वित हूं, जो मेरे प्रति प्यार और गर्मजोशी जाहिर करने में बेहद उदार रहा है. मेरे 34 साल के काम ने मुझे उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने में मदद की है और ऐसे समय में मदद की है, जब मेरी उम्र के कलाकारों को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिल रहे हैं. मैं भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में 34 साल और काम करना पसंद करूंगा और नए व रोमांचित अवसरों को पाना चाहूंगा." उन्होंने कहा, "इस तरह के हर पुरस्कार के साथ एक जिम्मेदारी की भावना आती है, जिसके प्रति मैं अपने फिल्म उद्योग और हमारे देश के प्रतिनिधि के तौर पर अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में प्रतिबद्ध रहने का वादा करता हूं." अंतरराष्ट्रीय फिल्मों सहित 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अनुपम...