Skip to main content

अनुपम खेर का बड़ा खुलासा, इस वजह से छोड़ा एफटीआईआई अध्यक्ष का पद










नई दिल्ली. अनुपम खेर ने बुधवार को अचानक एफटीआईआई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया. उनके इस्तीफे के बाद से ही इस निर्णय की वजह को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन इन बातों को रोकने के अनुपम ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने अपने इस्तीफे की बात की पुष्टि की. लेकिन अब न्यूज से हुई उनकी टेलीफोनिक बातचीत में उन्होंने इसकी वजह पर बात की है, इस बातचीत में अनुपम ने खुलासा किया कि क्यों उन्होंने अध्यक्ष पर को छोड़ना ठीक समझा.

अनुपम खेर जी ने बताया कि वह फिलहाल लंदन एयरपोर्ट पर हैं और अपनी व्यस्तता के कारण उन्होंने यह इस्तीफा दिया है. आपको जानकर हैरानी होगी कि अपनी अमेरिकन वेब सीरीज के चलते अनुपम ने इस पद को छोड़ने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा, 'अगर आपको विश्वास नहीं तो आप नेट पर जाकर अमेरिकन वेब सीरीज 'न्यू एम्स्टर्डम शो' की डेट देख सकते हैं.' इसके आगे उन्होंने बताया कि अप्रैल तक वह यूएस में ही रहेंगे और शूट करेंगे, हालांकि ज़ी न्यूज़ को उन्होंने आश्वस्त किया कि अप्रैल में वहां से लौटने के बाद वह हमारे सारे सवालों के जवाब देंगे.





तब तक उनकी फिल्म एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का पोस्ट प्रोडक्शन भी पूरा हो जाएगा... और अप्रैल में भारत लौटने के बाद वह सारे सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं. उन्होंने यह भी बताया कि अभी फिलहाल उन्होंने किसी से भी बात नहीं की है और जो लैटर उन्होंने सूचना और प्रसारण मंत्रालय को दिया है उसमें भी इसी बात का जिक्र है कि इस अमेरिकन शो के लिए भारत से बाहर जा रहे हैं और उन्हें वहां ज्यादा वक्त देना है और यही वजह है कि यहां का कार्यभार नहीं संभाल सकते.

फिलहाल इस्तीफा देने के बाद अनुपम लंदन पहुंच चुके हैं हालांकि अब अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति के लिए अलग-अलग नामों पर विचार विमर्श किया जा रहा है. बता दें कि फिल्‍म ऐंड टेलीविजन इंस्‍टिट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमेन अनुपम खेर ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है. सरकार ने अनुपम खेर का यह इस्‍तीफा मंजूर भी कर लिया है. खेर ने एक दिन पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्‍यवर्धन राठौड़ को अपना इस्‍तीफा सौंपा है. उन्‍होंने कुछ देर पहले ही इसका ऐलान अपने ट्विटर पर किया था. अनुपम खेर इससे पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्‍म सर्टिफिकेशन(सीबीएफसी) और नेशनल स्‍कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) के भी चेयरमैन रह चुके हैं. एफटीआईआई के अध्‍यक्ष पद पर इनका कार्यकाल अगले साल 2019 अक्‍टूबर में खत्‍म होना था.

अपने इस्‍तीफे की बात करते हुए अनुपम खेर ने ट्वीट किया, 'एफटीआईआई का अध्‍यक्ष रहते हुए मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला और यह मेरे लिए सम्‍मान का बात थी. लेकिन अपने इंटरनेशनल असाइंमेंट के चलते मैं इस संस्‍थान को अपना समय नहीं दे पाउंगा. इसलिए मैंने इस पद से इस्‍तीफा देने का निर्णय लिया है.

यह पत्र अनुपम ने बुधवार को जारी किया, जिसे उन्होंने मंत्रालय को मंगलवार को भेजा था. उन्होंने मंत्रालय से अनुरोध किया कि उनकी नोटिस अवधि के दौरान इस पद के लिए उपयुक्त व्यक्ति को चुन लिया जाए. उन्होंने पत्र में कहा है, 'यह निर्णय जिम्मेदारियों के लिए मेरी और समय की जरूरत के बारे में पर्याप्त विचार किए बगैर नहीं लिया गया है. जिस समय तत्कालीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने अध्यक्ष के रूप में मुझे नियुक्त करने के लिए मुझसे संपर्क किया था, मैंने उनसे कहा था कि मुझे एक अंतर्राष्ट्रीय टीवी शो के लिए लगभग छह महीने अमेरिका में रुकना है.'

anupam

गौरतलब है कि अनुपम खेर को पिछले साल अक्‍टूबर में भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं समेत 500 से अधिक फिल्मों में काम करने वाले दिग्गज एक्टर ने विवादस्पद गजेंद्र चौहान की जगह यह पद संभाला था, जिनकी नियुक्ति के बाद संस्थान के विद्यार्थियों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था.

उल्लेखनीय है कि नई एफटीआईआई सोसायटी और शासी परिषद की पहली बैठक बुधवार को मुंबई में हुई. अभिनेता-फिल्मकार सतीश कौशिक को एफटीआईआई सोसायटी का अध्यक्ष चुना गया है.





Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...