Skip to main content

Posts

Showing posts with the label TM krishna

कौन हैं टीएम कृष्‍णा, जिनका कंसर्ट सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के कारण करना पड़ा रद्द

17 नवंबर को दिल्‍ली में होना था दक्षिण के मशहूर सिंगर टीएम कृष्‍णा का कंसर्ट. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया कर रही थी आयोजन. नई दिल्‍ली :   सोशल मीडिया  पर चलाए जा रहे दक्षिणपंथी ट्रोल्‍स की मार दक्षिण के  मशहूर सिंगर टीएम कृष्‍णा  को भी झेलनी पड़ी है. इन ट्रोल्‍स के कारण टीएम कृष्‍णा का दिल्‍ली में प्रस्‍तावित एक कंसर्ट रद्द कर दिया गया है. साथ ही आरोप लगाए गए हैं कि आयोजकों ने दक्षिणपंथी ट्रोल्‍स के दबाव में यह कार्यक्रम रद्द किया है. यह कार्यक्रम शनिवार को दिल्‍ली के चाणक्‍यपुरी के नेहरू प्‍लेस में होना था.  इंडियन एक्‍सप्रेस में प्रकाशित खबर  के मुताबिक इसके रद्द होने के बाद टीएम कृष्‍णा का कहना है 'मुझे दिल्‍ली में कहीं पर भी 17 नवंबर को एक स्‍टेज मुहैया करा दें. मैं आऊंगा और गाऊंगा. हम किसी भी तरह के डर के आगे खुद को झुका नहीं सकते.' बता दें कि टीएम कृष्‍णा का यह कंसर्ट दो दिन के 'डांस एंड म्‍यूजिक इन द पार्क' फेस्टिवल का हिस्‍सा था. इसका आयोजन दिल्‍ली के चाणक्‍यपुरी स्थित नेहरू पार्क में 17 नवंबर को होना था. इसका आयोजन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) और एसपीआईसी-ए...