Skip to main content

Posts

Showing posts with the label NCL

एनसीएल का कोयला उत्पादन 17 फीसदी बढ़ा

भारत सरकार की मिनी रत्ना कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने चालू वित वर्ष के शुरुआती दो महीनों यानी मई के अंत तक 16.41 मिलियन टन कोयले का उत्पादन कर लिया है. इस अवधि में कंपनी का कोयला प्रेषण (डिस्पैच) 16.57 मिलियन टन रहा है, जो पिछले वित वर्ष की समान अवधि के मुकाबले क्रमशः 16.82 फीसदी तथा 15.17 फीसदी अधिक है. पिछले वित्त वर्ष में मई तक कंपनी ने 14.05 मिलियन टन कोयला उत्पादन और 14.39 मिलियन टन कोयले का प्रेषण किया था. चालू वित्त वर्ष में मई के आखिर तक एनसीएल के अमलोरी क्षेत्र ने 2.11 मिलियन टन, बीना ने 1.33 मिलियन टन, दुधीचुआ ने 2.62 मिलियन टन, जयंत ने 2.95 मिलियन टन, झिंगुरदा ने 0.43 मिलियन टन, ककरी ने 0.31 मिलियन टन, खड़िया ने 1.51 मिलियन टन, निगाही ने 3.04 मिलियन टन, कृष्णशिला ने 1.20 मिलियन टन तथा ब्लॉक-बी ने 0.91 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया. इसे पढ़ें: तरक्की के रास्ते आज फिर चीन को पछाड़कर नंबर 1 बनेगा भारत? इसी तरह, चालू वित्त वर्ष में मई की समाप्ति तक एनसीएल के अमलोरी क्षेत्र ने 2.02 मिलियन टन, बीना ने 1.27 मिलियन टन, दुधीचुआ ने 3.13 मिलियन टन, जयंत ने 2.62 मिलियन...