Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सीबीआईAJLCBIChargesheetBhupinder Singh Hooda

AJL जमीन आवंटन मामला: CBI ने हुड्डा, मोतीलाल वोरा के खिलाफ कोर्ट में दायर की चार्जशीट

चंडीगढ़ :  केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (सीबीआई)  ने एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड ( एजेएल ) के लिए हरियाणा के पंचकूला में अवैध रूप से जमीन आवंटन करने के मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा और एजेएल के खिलाफ पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट दायर की है. जांच एजेंसी ने सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी) और भ्रष्‍टाचार निरोधक कानून की धारा 13 (2) के साथ 13 (1) (d) के तहत यह चार्जशीट दायर की है. उल्‍लेखनीय है कि हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने गुरुवार को नेशनल हेराल्ड समाचारपत्र के प्रोमटरों को अवैध रूप से जमीन आवंटन करने के एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड (एजेएल) मामले में कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ अभियोग चलाने को मंजूरी दे दी थी. राज्य के सतर्कता ब्यूरो ने 26 मई को पंचकूला में एजेएल को जमीन आवंटन में भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के लिए हुड्डा के खिलाफ मामला दर्ज किया था. हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के अधिकारियों और एजेएल के पदाधिकारियों पर वर्ष 2005 में एक प्...