Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सिंगापुर

सिंगापुर : दिवाली पर फोड़े भारतीयों ने पटाखे, तो पुलिस ने किया गिरफ्तार, हो सकती है 2 साल की जेल

    सिंगापुर:  सिंगापुर में भारतीय मूल के दो लोगों को यहां के ‘लिटिल इंडिया’ इलाके में दीपावली की पूर्व संध्या पर अवैध पटाखे फोड़ने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. अदालत में अपराध साबित होने पर उन्हें दो साल की जेल हो सकती है और दो से दस हजार सिंगापुरी डॉलर तक का जुर्माना भर पड़ सकता है. सिंगापुर में प्रशासन की अनुमति लिए बिना पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध है. ‘दि स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि थिगु सेल्वाराजू (29) पर खतरनाक पटाखे फोड़ने और शिव कुमार सुब्रमण्यम (48) पर उसे इस काम में सहयोग देने का आरोप है. अदालत में दिए दस्तावेज के अनुसार शिव कुमार ने सोमवार आधी रात के आसपास पटाखों का एक डिब्बा ग्लूकोस्टर रोड के डिवाइडर पर रख दिया और थिगु ने संभवतया उसमें आग लगा दी. दस्तावेज में इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि उन्हें ये पटाखे कैसे मिले. लिटिल इंडिया इलाके में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं और वे सप्ताहांत और अन्य अवकाशों के अवसरों पर सड़कों पर जमा होते है.

मुलाकात के बाद बोले किम जोंग- 'दुनिया बड़ा बदलाव देखेगी', तो डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा- 'हम बार-बार मिलेंगे'

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि किम से मिलना सम्‍मान की बात रही... सिंगापुर :  यहां ऐतिहासिक मुलाकात के बाद  उत्‍तर कोरियाई नेता किम जोंग उन और अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप  मीडिया के सामने आए और उन्‍होंने अपनी वार्ता को लेकर जानकारियां साझा कीं. किम जोंग उन ने कहा, हमारी बातचीत के बाद दुनिया एक बड़ा बदलाव देखेगी. वहीं, डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा, 'दुनिया एक बड़ा बदलाव देखेगी. बातचीत की तैयारियों के लिए दोनों देशों के अधिकारियों का धन्‍यवाद. दोनों मिलकर अच्‍छा करना चाहते हैं.  यह उम्‍मीद से ज्‍यादा अच्‍छी मुलाकात रही . मुलाकात के नतीजों से दुनिया खुश होगी.' उन्‍होंने कहा कि किम से मिलना सम्‍मान की बात रही. इस दौरान अमेरिका और उत्‍तर कोरिया में बीच हुए समझौतों की फाइलों पर दोनों नेताओं ने दस्‍तख्‍त कर उनका आदान-प्रदान किया.

डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन की हुई मुलाकात, पढ़ें इस ऐतिहासिक मीटिंग से जुड़ी 10 बातें

मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति और एक उत्तर कोरियाई नेता के बीच हो रही यह पहली शिखर वार्ता ट्रंप और किम के बीच कभी बेहद तल्ख रहे रिश्तों को भी बदलने वाली साबित होगी. सिंगापुर:  अमेरिकी राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  और उत्तर कोरियाई नेता  किम जोंग उन  यहां ऐतिहासिक शिखर वार्ता के लिये मिले. इस बैठक का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाना और कोरियाई प्रायद्वीप में पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण है. ट्रंप और किम के बीच यह मुलाकात सिंगापुर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल सेंटोसा के एक होटल में हुई. मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति और एक उत्तर कोरियाई नेता के बीच हो रही यह पहली शिखर वार्ता ट्रंप और किम के बीच कभी बेहद तल्ख रहे रिश्तों को भी बदलने वाली साबित होगी. ट्रंप और किम जोंग की मुलाकात से जुड़ी 10 बातें 1. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह वास्तव में काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं, हमारी चर्चा और रिश्ते शानदार होने वाले हैं. 2. किम जोंग उन ने कहा कि यहां तक आना आसान नहीं था, कई बाधाएं थीं लेकिन यहां पहुंचने के लिये हमनें उन्हें पार किया. 3. किम जोंग ने डोनाल्ड ट्रंप को संबोधित करते हुए कहा, 'आपसे मिलना इतना आस...