Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Pakistan

पाकिस्‍तान : कराची में चीनी दूतावास के पास फायरिंग, सुरक्षाबलों से चल रही है मुठभेड़

गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में भारी सुरक्षा तैनात की गई है. नई दिल्‍ली/इस्‍लामाबाद:  पाकिस्‍तान  के कराची से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां शुक्रवार सुबह चीन के दूतावास के पास फायरिंग हुई है. चीनी दूतावास क्लिफ्टन इलाके में स्थित है. अभी इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में भारी सुरक्षा तैनात की गई है. ARY न्‍यूज के अनुसार, हमलावरों ने यहां गेट पर मौजूद सिक्‍योरिटी गार्डों को निशाना बनाया, जिसमें दो से तीन गार्ड मारे गए हैं. अभी हमलावर गोलीबारी कर रहे हैं और सुरक्षाबलों से उनकी मुठभेड़ चल रही है.   विस्‍तृत जानकारी का इंतजार है.

जम्‍मू-कश्‍मीर : पुंछ में ब्रिगेड मुख्‍यालय पर पाकिस्तान ने दागे गोले, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दिया जा रहा है. श्रीनगर :  जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान की ओर से मंगलवार को एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है. मंगलवार सुबह पाकिस्तान की ओर से पुंछ में ब्रिगेड मुख्यालय को निशाना बनाकर गोले दागे गए हैं. भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दिया जा रहा है. पाकिस्‍तान की ओर से फेंके गए गोले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है...

कराची : आतंकियों ने हाथगाड़ी के नीचे टाइम बम लगाकर किया ब्लास्ट, दो लोगों की मौत, आठ घायल

मलिर जिले में हुए इस विस्फोट से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और भीड़भाड़ वाले इस इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गई है. कराची :  पाकिस्तान की व्यापारिक राजधानी कराची में शुक्रवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए. पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों ने यह सूचना दी है. मलिर जिले में हुए इस विस्फोट से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और भीड़भाड़ वाले इस इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गई है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इरफान अली बहादुर ने कहा, ‘‘हाथगाड़ी के नीचे लगाए गए टाइम बम में बेहद तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ. इसमें दो लोग मारे गए जबकि आठ अन्य घायल हो गए.’’ ये भी पढ़ें- पाकिस्तान: कराची में चाकूबाज का आतंक, 14 दिनों के भीतर 10 से ज्यादा महिलाओं पर हमला अभी तक किसी ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन कराची लंबे समय से आतंकवादी, चरमपंथी और जातीय हिंसा झेल रहा है. घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है. बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है. जिन्ना स्नातकोत्तर मेडिकल सेन्टर में वरिष्ठ डॉक्टर सीमी जमाली ने मृतकों और घायलों की स...

सैन्य कमांडर बोले, 'पाकिस्तान को आतंकवाद पर उसी की भाषा में दिया जा रहा है जवाब'

सिंह ने कहा, ''नियंत्रण रेखा पर उन्होंने जब भी संघर्षविराम का उल्लंघन किया, हमने उन्हें इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है.'' उधमपुर:  सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह  ने शुक्रवार को कहा कि अगर पाकिस्तान भारत के लिए अहितकर गतिविधियों को अंजाम देता है तो, उसे इसकी सजा दी जाएगी. उन्होंने कहा कि संघर्षविराम का उल्लंघन करने वाले पड़ोसी देश को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया. सेना के कमांडर ने ये टिप्पणी बीते कुछ दिनों में जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के निकट छिपकर किए गए हमलों में हुई मौत की घटनाओं की पृष्ठभूमि में की. पाकिस्तान को दंडित किया जाएगा- सैन्य कमांडर आर्मी गुडविल स्कूलों के शिक्षकों के सम्मान में  जम्मू कश्मीर के उधमपुर  में आयोजित एक कार्यक्रम से इतर सिंह ने कहा, ''मौके पर मौजूद जवानों के लिए यह संदेश बिलकुल स्पष्ट है कि यदि पाकिस्तान ऐसी गतिविधियों को अंजाम देने से बाज नहीं आता है, जो नियंत्रण रेखा के निकट हमारे राष्ट्रीय हित के लिए नुकसानदायक हैं, तो उसे उसी के मुताबिक दंडित किया जाना चाहिए.'' जम्मू के राजौरी और पुंछ जिले में ...

VIDEO : कश्‍मीर पर शाहिद अफरीदी को पाक में तो नहीं, लेकिन राजनाथ का मिला समर्थन, बोले- बात तो ठीक कही...

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'बात तो ठीक कही उन्‍होंने. वो पाकिस्‍तान नहीं संभाल पा रहे, कश्‍मीर क्‍या संभाल पाएंगे. कश्‍मीर भारत का अंग था, है और रहेगा' नई दिल्‍ली :   पाकिस्‍तानी क्रिकेटर  शाहिद अफरीदी  द्वारा  पाक को कश्मीर पर अपनी दावेदारी छोड़ दिए जाने की बात कहे जाने  पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि उन्‍होंने यह बात कही है. साथ ही उन्‍होंने कश्‍मीर को भारत का अभिन्‍न अंग भी बताया. दरअसल, शाहिद अफरीदी ने कहा था कि पाकिस्तान को कश्मीर पर अपनी दावेदारी छोड़ देनी चाहिए. इसकी बजाय उसे अपने चार राज्यों पर ध्यान देना चाहिए.   MediaCard--mediaForward cards-multimedia customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'बात तो ठीक कही उन्‍होंने. वो पाकिस्‍तान नहीं संभाल पा रहे, कश्‍मीर क्‍या संभाल पाएंगे. कश्‍मीर भारत का अंग था, है और रहेगा'. उल्‍लेखनीय है कि शाहिद अफरीदी ने अपने पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान को कश्मीर पर अहम सलाह दी. उन्होंने लं...

कंगाली से गुजर रहे पाकिस्‍तान में रिक्‍शा चालकों के नाम पर 700 करोड़ का हवाला कारोबार

नई दिल्ली/इस्लामाबाद:  पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान एक बार फिर चर्चाओं में है. एक बार फिर यहां 700 करोड़ रुपये हवाला कारोबार का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, आइसक्रीम बेचने और रिक्शा चलाने वालों के नाम पर विदेशों में खाते खोल कर पाकिस्तान से 700 करोड़ रुपये का हवाला कारोबार किए जाने का मामले का खुलासा हुआ है. प्रधानमंत्री इमरान खान कार्यालय से जुड़े विशेष सहायक शहजाद अकबर ने सोमवार (12 नवंबर) को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 10 देशों से 700 करोड़ रुपये के हवाला कारोबार का ब्यौरा मिला है और इस मामले में जल्दी ही मामला दर्ज किया जायेगा. इस्लामाबाद में मीडिया को संबोधित करते हुए सीनेटर फैसल जावेद और प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार इफ्तिकार दुर्रानी अकबर ने कहा कि हमने 5000 से ज्यादा फर्जी खातों की पहचान की है जिन्हें हवाला के लिए इस्तेमाल किया जाता था. उन्होंने कहा कि इन खातों के माध्यम से एक अरब डालर से अधिक राशि का हवाला कारोबार किया गया. उन्होंने कहा कि यह खाते आइसक्रीम बेचने और रिक्शा चालकों के नाम पर थे. अकबर ने कहा कि सभी खातों का विवरण दुबई प्रशासन से मंगाया जा रहा है और जिन ...

ICC T20 Ranking: कुलदीप यादव ने लगाई 14 पायदान की छलांग, करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

दुबई :  भारत की वेस्टइंडीज पर जीत में अहम भूमिका निभाने वाले 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव आईसीसी टी-20 रैंकिंग में 14 पायदान की छलांग लगाकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 23वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं. कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज पर 3-0 की जीत के दौरान दो मैचों में पांच विकेट लिए. आईसीसी की सोमवार (12 नवंबर) को जारी रैंकिंग में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार नौ पायदान चढ़कर शीर्ष 20 में शामिल हो गए हैं. वह 19वें जबकि जसप्रीत बुमराह 21वें स्थान पर हैं. बुमराह पांच पायदान आगे बढ़े हैं. भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है. इस सीरीज में टीम की अगुवाई कर रहे रोहित तीन पायदान ऊपर सातवें और धवन पांच पायदान ऊपर 16वें स्थान पर पहुंच गए. टीम रैंकिंग में पाकिस्तान पहले और भारत दूसरे स्थान पर बना हुआ है. इन दोनों ने क्रमश: दो और तीन अंक हासिल किए. पाकिस्तान के अब 138 जबकि भारत के 127 अंक हो गए हैं. ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष चार में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल शीर्ष पर बने हुए हैं. उनके बाद मोहम्मद नबी, शाकिब ...

पाकिस्‍तान में गैर मुस्लिमों को दी जाती है सफाईकर्मी की नौकरी, ये विज्ञापन कर रहा पुष्टि

इस्‍लामाबाद/नई दिल्‍ली : पाकिस्‍तान में गैर मुस्लिमों के साथ भेदभाव वाली घटनाएं बीच-बीच में सामने आती रहती हैं. इस समय पाकिस्‍तान में ऐसी ही एक घटना की पुष्टि करता विज्ञापन वायरल हो रहा है. इस विज्ञापन में पाकिस्‍तान रेंजर्स में खाली पदों को भरने के लिए भर्तियां निकली हैं. लेकिन इसमें कुछ पद ऐसे हैं जिनके आगे साफतौर पर लिखा है कि सिर्फ गैर मुस्लिम व्‍यक्ति ही इनके लिए आवेदन करें. इनमें टेलर, नाई, बढ़ई, पेंटर, वाटर करियर, जूता बनाने वाला और सफाईकर्मी के जैसेे पद शामिल हैं. हेडक्‍वार्टर पाकिस्‍तान रेंजर्स (सिंध) की ओर से जारी यह विज्ञापन पाकिस्‍तान के अखबारों में प्रकाशित किया गया था. पाकिस्‍तान के प्रमुख अखबार डॉन के 26 अगस्त के अंक में भी यह प्रकाशित किया गया. इसके बाद वहां के अल्‍पसंख्‍यक अधिकारों के लिए लड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ता कपिल देव ने इसे ट्विटर पर डाला. इसके बाद तो विज्ञापन की तस्‍वीरें पूरे सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने लगीं. सभी लोगों ने इसका विरोध किया. Kapil Dev @KDSindhi So, the criteria for job of a sweeper/sanitary workers in Pakistan is just you should be ...

आतंकवाद से नहीं लड़ पाया पाकिस्‍तान तो अमेरिका ने उसे दे दिया ये बड़ा झटका

वाशिंगटन : पेंटागन ने अमेरिकी संसद से अनुरोध किया है कि वह कोलिजन सपोर्ट फंड के तहत पाकिस्तान को दी जाने वाली 30 करोड़ डॉलर की राशि पर पुन:विचार करे क्योंकि पाकिस्तान दक्षिण एशिया रणनीति के तहत ठोस कार्रवाई करने में असफल रह रहा है MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> पेंटागन के प्रवक्ता कोन फकनर ने बताया कि दक्षिण-एशिया रणनीति के तहत पाकिस्तान की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण 30 करोड़ डॉलर की राशि पर पुन:विचार किया गया है. रक्षा विभाग ने जून/जुलाई, 2018 में इसपर प्राथमिकता से विचार किया क्योंकि 30 सितंबर, 2018 को इस निधि के प्रयोग की समयसीमा समाप्त हो जाएगी. इसके साथ ही रक्षा विभाग अभी तक कोलिजन सपोर्ट फंड के रूप में पाकिस्तान को दी जाने वाली 80 करोड़ डॉलर की राशि पर पुन:विचार कर चुका है. इस निधि पर पुन:विचार इसलिए किया जा रहा है क्योंकि अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने यह प्रमाणपत्र देने से इनकार कर दिया है कि पाकिस्तान ने हक्कानी नेटवर्क और लश्कर-ए-तैयबा के खिलाफ कड़े कदम उठ...

भारत ने पाकिस्‍तान से कहा, 'दक्षिण एशिया को आतंक मुक्‍त करने का काम करे नई सरकार'

नई दिल्‍ली :  आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्‍तान को भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र में कड़ा रुख अपनाते हुए आतंकवाद से लड़ने की सलाह दी है. गुरुवार को संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्‍थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा, 'हम आशा करते हैं कि पाकिस्‍तान की नई सरकार बहस में लिप्‍त होने के बजाय दक्षिण एशिया को शांत, सुरक्षित, विकसित और आतंकवाद से मुक्‍त क्षेत्र बनाने के लिए काम करेगी.' MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI  ✔ @ANI We hope the new government of Pakistan will, rather than indulge in polemics, work constructively to build a safe, stable, secure and developed South Asian region, free of terror and violence: Syed Akbaruddin,India’s Permanent Representative to the United Nations 7:36 AM - Aug 30, 2018 सैयद अ‍कबरुद्दीन ने पाकिस्‍तान पर निशाना साधते हुए कहा 'मैं पाकिस्तान को याद दिलाना चाहता हूं कि स्थिर समाधान के लिए सोच में शांतिमय सोच और कार्रवाई में स्थिर या शांत कं...

निर्दोष थे शहीद भगत सिंह, पाकिस्‍तान केे लाहौर हाईकोर्ट में 5 सितंबर को होगी सुनवाई

नई दिल्‍ली/लाहौर :  ब्रिटिश सरकार द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी देने में इस्‍तेमाल गैर संवैधानिक हथकंडे और उन पर लगाए गए आरोपों को साबित करने के मामले में पाकिस्‍तान के लाहौर हाईकोर्ट में आगामी 5 सितंबर को सुनवाई होगी. दरअसल, पाकिस्‍तान की भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन सरहद पार देश के इन तीन शहीदों को निर्दोष साबित करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही है. फाउंडेशन के प्रधान वकील इम्तियाज रशीद कुरैशी उच्‍च न्‍यायालय में इस मामले में पैरवी कर रहे हैं. पाकिस्‍तान में लंबे समय से लड़ी जा रही है यह कानूनी लड़ाई इम्तियाज रशीद कुरैशी पाकिस्‍तान में यह कानूनी लड़ाई लंबे समय से लड़ रहे हैं कि ब्रितानी सरकार द्वारा ज्‍यूडिशियल सिस्‍टम की आड़ लेकर गैर संवैधानिक तरीके से शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई. भगत सिंह की न्यायिक हत्या की गई थी- इम्तियाज उल्‍लेखनीय है कि इम्तियाज कुरैशी का कहना है कि भगत सिंह की न्यायिक हत्या की गई थी और वो बेगुनाह थे. शहीद-ए-आजम भगत सिंह को देश का सर्वोच्च वीरता पदक ‘निशान ए हैदर’ दिया जाना चाहिए. इम्तियाज का इस मामले में कहना है कि जिस केस म...

पाकिस्तानी शूटरों को ठिकाने लगाने के लिए भारत ने ढूंढी तरकीब, यहां रिमोट दबेगा और वहां लाशें गिरेंगी

नई दिल्ली:  जम्मू कश्मीर में भारत को परेशान करने के लिए  पाकिस्तान  आए दिन नए तरीके अपनाता रहता है. आमने-सामने के युद्ध में पराजय मिलने के बाद पाकिस्तान लगातार आतंकवादियों के सहारे भारत में अशांति फैला रहा है. इतने भर से उसका मन नहीं भरा तो उसने पाकिस्तानी सेना के कुछ जवानों को मिलाकर बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) का गठन किया है. इस टीम में दक्ष निशानेबाज होते हैं, जो अत्याधुनिक लेंस से लैस राइफल्स की मदद से भारतीय जवानों को निशाना बनाते हैं. पिछले कुछ समय से बैट से मुकाबला करने में  भारतीय सुरक्षा जवानों  को परेशानी आ रही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. भारत एक ऐसी तरकीब ढूंढ ली है जिसमें कैंप में बैठे जवान रिमोट का बटन दबाएंगे और वहां बैट के शूटरों की लाशें गिरती जाएंगी. दरअसल, सेना ने ऐसी तकनीक विकसित की हैं, जिसमें लाइट मशीनगन (एलएमजी), मीडियम मशीनगन (एमएमजी), एके-47 और एके-56 जैसी राइफलें रिमोट के जरिए संचालित हो सकेंगी. जानकार बताते हैं कि इस तकनीक में आप अत्याधुनिक राइफल्स को बॉर्डर पर तैनात करके थोड़ी दूरी पर कैंप में बैठकर रिमोट के जरिए फायरिंग की जा सकेगी. इन राइफल्स में लगे कैमरे अपने ...

आज से लाहौर में होगी सिंधु जल समझौते पर बात, पाकिस्तान ने कहा- 'मसला सुलझाना है जरूरी'

नई दिल्ली :   भारत -पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौते पर बातचीत करने और तमाम मसलों को सुलझाने के लिए आज (बुधवार) से स्थायी सिंधु आयोग (पीआईसी) की बैठक लाहौर में होने जा रही है. 29 और 30 अगस्त को होने वाली यह बैठक दोनों ही देशों के लिए काफी खास है. इस बैठक के दौरान दोनों पक्ष सिंधु जल समझौते के तहत विभिन्न मामलों पर बातचीत करेंगे. मंगलवार (28 अगस्त) को पाकिस्तान आयुक्त सैयद मेहर अली शाह और अतिरिक्त जल आयुक्त शेराज जमील ने लाहौर पहुंचे भारतीय दल का जोरदार स्वागत किया. पाकिस्तान में नई सत्तासीन हुई इमरान खान की सरकार के आने के बाद यह पहला मौका है जब दोनों देशों के बीच सिंधु जल समझौते पर कोई बैठक हो रही है. सूखे इलाके में पड़ता है पाकिस्तान-विदेश मंत्री भारत-पाकिस्तान के बीच हो रही इस अहम वार्ता से पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने स्थानीय मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि दोनों देशों के बीच जल आयोग की बैठक काफी समय से नहीं हुई थी. यह दो देशों के बीच क्षेत्र का नहीं बल्कि पानी की समस्या का मामला है. पाकिस्तान सूखे इलाके में आता है, ऐसे में हम पर पानी की कमी का असर पड़ सक...

भ्रष्‍टाचार में जेल में बंद नवाज शरीफ के केस की डेडलाइन तय, पाक सुप्रीम कोर्ट ने दिया सख्‍त आदेश

इस्लामाबाद :  पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यहां की जवाबदेही अदालत को आदेश दिया है कि वह  जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के दो अन्य मामलों  को अगले 6 हफ्ते के भीतर निपटाएं. मीडिया में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक  पीएमएल-एन  के 68 वर्षीय नेता शरीफ अल-अजीजिया स्टील मिल्स और हिल मेटल इस्टेब्लिशमेंट मामलों में इस्लामाबाद की अदालत में पेश हुए. सुप्रीम कोर्ट ने प्रगति रिपोर्ट मांगी डॉन अखबार की खबर के मुताबिक अदालत ने जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मोहम्मद अरशद मलिक को निर्देश दिया कि वह हर सप्ताह शीर्ष अदालत को मामले पर प्रगति की रिपोर्ट दें. समयसीमा के विस्तार की मांग करने वाले आवेदन पर सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश साकिब निसार ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बचाव पक्ष के वकील दिए गए वक्त में अपनी दलीलें पूरी कर लेंगे. 6 हफ्ते में निपटाएं पूरा केस पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली 3 न्यायाधीशों की पीठ ने भ्रष्टाचार के बाकी दो मामलों के निबटारे की समयसीमा में छह हफ्ते का विस्तार देने का आदेश दिया था. पिछले हफ्ते मलिक ने शी...

पाकिस्तान: नए रेलमंत्री पसंद नहीं आए तो अफसर ने मांगी 730 दिनों की छुट्टी

लाहौर:   पाकिस्तान  में सत्ता संभालने के साथ ही इमरान खान लगातार सख्त फैसले ले रहे हैं. नई सरकार का फोकस फिजूलखर्ची रोकने पर है. पीएम इमरान खान के इशारे पर नए रेलमंत्री भी मंत्रालय के अधीन आने वाले कर्मचारियों के प्रति नकेल कस रहे हैं. इसके प्रति विरोध जताने के लिए रेल मंत्रालय के एक अफसर ने 730 दिनों की फुल पे लीव मांगी है. ग्रेड-20 अधिकारी हनीफ गुल ने अपने आवेदन में कहा है कि सिविल सेवा के सम्मानीय सदस्य रहते हुए वह नए रेलमंत्री रशीद के अधीन काम नहीं कर सकेंगे. नए रेलमंत्री का व्यवहार गैर पेशेवर और अशिष्ट है. इसलिए मेरी छुट्‌टी मंजूर की जाए. गुल का आवेदन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. सूत्रों के अनुसार रशीद ने हाल में रेल अधिकारियों की बैठक ली थी. उन्होंने अधिकारियों को अच्छे परफार्मेंस के लिए चेताया था. पाक ने सरकारी अधिकारियों को प्रथम श्रेणी की विमान यात्रा करने पर लगाई रोक पाकिस्तान की नई सरकार ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत अधिकारियों तथा नेताओं के सरकारी निधि को अपने मन से खर्च करने और प्रथम श्रेणी से हवाई यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. यह उसके अपने खर्चों पर लगाम लग...

पाकिस्‍तान में 17 रुपए सस्‍ता होगा डीजल, पीएम इमरान ने अफसरों की फिजूलखर्ची पर कसी लगाम

इस्लामाबाद :  पाकिस्तान में  इमरान खान  सरकार आवाम को आसमान छूती महंगाई से निजात दिलाने के उपाय करने में जुट गई है. इस कड़ी में पेट्रोलियम मंत्री गुलाम सरवर ने संकेत दिया है कि  सरकार  डीजल की कीमत लगभग 17 रुपए प्रति लीटर तक कम करेगी. इससे कई आवश्‍यक वस्‍तुओं के दाम नीचे आएंगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार की योजना डीजल की कीमत घटाकर पेट्रोल के बराबर करने की है. सरवर ने कहा कि संघार में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है. पाकिस्तान का नया नेतृत्व तुर्कमेनिस्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, इंडिया (तापी) पाइपलाइन के काम में तेजी लाने पर काम करेगा. अगस्त में पाकिस्तान में डीजल की कीमत 112.94 रुपए प्रति लीटर चल रही है जबकि पेट्रोल का दाम 95.24 रुपए प्रति लीटर, मिट्टी तेल का 83.96 रुपए और हल्के डीजल का 75.7 रुपए प्रति लीटर है. सरकारी अधिकारियों को प्रथम श्रेणी की विमान यात्रा पर लगाई रोक उधर, नई सरकार ने फिजूलखर्ची रोकने के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत अधिकारियों व नेताओं के सरकारी निधि को अपने मन से खर्च करने और प्रथम श्रेणी से हवाई यात्रा करने पर प...

पाकिस्तान: राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक हुए विपक्षी दल, लेकिन यहां आकर फंस गया पेंच

मुरी:  पाकिस्तान के प्रमुख अंग्रेजी अखबार डॉन के रविवार के अंक में पहले पन्ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित की गई एक खबर में सूत्रों के हवाले से इस बात का दावा किया गया है कि हाल ही में बने विपक्षी दलों के महागठबंधन की लगभग सभी पार्टियों ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नामांकित ऐतजाज एहसान को राष्ट्रपति पद के लिए उनके संयुक्त उम्मीदवार के रूप में खारिज कर दिया है लेकिन पार्टी के किसी अन्य व्यक्ति का समर्थन करने पर सहमति व्यक्त की है. बेकार गईं पीपीपी की कोशिशें खबर के मुताबिक सूत्रों ने डॉन को बताया कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ ने शनिवार को मुरी में परिवार के राजसी निवास पर आयोजित बहुदलीय सम्मेलन के दौरान, सभी विपक्षी दलों ने पीपीपी द्वारा एहसान के एकपक्षीय नामांकन का विरोध किया और संयुक्त विपक्ष के मंच से अगले महीने राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें समर्थन देने से इनकार कर दिया. खबर में आगे बताया गया है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी की अध्यक्षता वाली पीपीपी टीम ने अन्य विपक्षी दलों को एहसान के नामांकन पर सहमत होने के लिए काफी प्रयास किए ले...

पाकिस्तान ने भारत से सटी सीमा के नजदीक बनाए हेलिपैड और आयुध भंडार : BSF की रिपोर्ट में खुलासा

नई दिल्‍ली :  बॉर्डर सिक्‍योरिटी फोर्स (बीएसफ)  ने गृह मंत्रालय को भेजी एक रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्तान भारत से सटे अपने सीमावर्ती इलाकों में अपनी रक्षा तैयारियों को मजबूत करने में लगा हुआ है. बीएसएफ की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने बहावलनगर और जैसलमेर से सटे रहीमयार खान में दो नए आयुध भंडार बनाए हैं, जिसके जरिये वो अपने जवानों को बेहद कम समय में ही गोला-बारूद को सीमा पर भेज सकता है. गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक,  पाकिस्तान  ने इन आयुध भंडार के कैंपस में ही हेलिपैड भी बनाए हैं, जिससे वो जरुरत पड़ने पर अपने जवानों को हर तरीके की मदद पहुंचा सकता है. रहीमयार खान डिपो भारत-पाक सीमा से महज 37 किलोमीटर की दूरी पर है. साथ ही बहावलपुर में बने आयुध डिपो में पाकिस्तान ने कई बंकर भी बनाए हैं, जिससे वो अपने हथियारों को इंडियन एयरफोर्स के हमले से बचा सकता है और खतरनाक मिसाइल को सीमा के बिलकुल नजदीक छुपा सकता है. देखा जाए तो तो  चीन  पिछले कई सालों से  पाकिस्तान सेना  को आधुनिक बनाने में लगा हुआ है. सीमा पर बने बंकर से लेकर मिसाइल और जंगी जहाजों की सप्लाई पाकिस्तान सेना को चीन से लगातार क...

सिद्धू के समर्थन में शत्रुघ्न, बोले 'पीएम मोदी ने भी लगाया था नवाज शरीफ को गले'

कोलकाता:  भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाने का मंगलवार को बचाव करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी दोनों ने पड़ोसी देश की यात्रा के दौरान अपने पाकिस्तानी समकक्षों को गले लगाया था. सिन्हा ने कहा कि सिद्धू ने खुद इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण दे दिया है और ‘मुझे नहीं लगता है कि किसी भी विवाद के लिए कोई जगह है.’ लोकसभा सदस्य सिन्हा ने कोलकाता में संवाददाताओं से कहा,‘मैंने पहले ही कहा है कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की यात्रा के दौरान अपने समकक्ष नवाज शरीफ को गले लगाया था. हमारे मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी यात्रा के दौरान नवाज शरीफ को गले लगाया था.’ कोलकाता में एक संगोष्ठी में सिन्हा ने कहा कि उन्होंने कभी भी भाजपा के खिलाफ नहीं बोला बल्कि पार्टी को ‘आईना दिखाने’ की कोशिश की है. बता दें पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्लामाबाद यात्रा के दौरान पाकिस्तानी सेना प्रमुख से गले मिलने का मंगलवार को जोरदार बचाव किया था और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं प्...

जम्‍मू-कश्‍मीर : पाकिस्‍तान ने फिर किया सीजफायर उल्‍लंघन, गोलीबारी में एक भारतीय जवान घायल

नई दिल्‍ली :  पाकिस्‍तान ने मंगलवार को एक बार फिर संघर्षविराम उल्‍लंघन किया है. मंगलवार को जम्‍मू-कश्‍मीर के तंगधार सेक्‍टर में पाकिस्‍तानी सेना की ओर से की गई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया है. तंगधार सेक्‍टर जम्‍मू और कश्‍मीर के कुपवाड़ा जिले में आता है और पाकिस्‍तान की सीमा से सटा हुआ है. बताया जा रहा है कि यहां मंगलवार को सुबह पाकिस्‍तानी सेना की ओर से सुबह भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की गई. इसमें सेना का एक जवान घायल हो गया. पाकिस्‍तान की गोलीबारी में घायल भारतीय जवान को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि इसी इलाके में 13 अगस्‍त को पाकिस्‍तान की ओर से की गई गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हुआ था. पाकिस्‍तान की ओर से सोमवार को भी बारामूला जिले में मोर्टार से हमला किया गया था.