नई दिल्ली : दिल्ली में वायु प्रदूषण इन दिनों चरम पर है. राजधानी की हवा में प्रदूषण तत्व पीएम 10 और पीएम 2.5 की मात्रा बेहद खराब स्तर पर पहुंची हुई है. मंगलवार सुबह 6 बजे के करीब दिल्ली के लोधी रोड में पीएम 2.5 का स्तर 373 (बेहद खराब) रहा जबकि पीएम 10 का स्तर 286 (खराब) रहा. वहीं समूचे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 397 रहा, जो कि बेहद खराब की श्रेणी में आता है. वहीं दिल्ली के पूसा में मंगलवार सुबह पीएम 2.5 का स्तर 384 और पीएम 10 का स्तर 304 रहा. दिल्ली यूनिवर्सिटी का ओवरऑल एक्यूआई गंभीर श्रेणी में 453 रहा. यहां पीएम 2.5 का स्तर 431 रहा और पीएम 10 का स्तर 453 रहा. इनके अलावा दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का ओवरऑल एक्यूआई 353 रहा. यहां पीएम 2.5 का स्तर 351 और पीएम 10 का स्तर 353 रहा. वहीं चांदनी चौक में हवा की गुणवत्ता का स्तर 497 (गंभीर) रहा. यहां पीएम 2.5 का स्तर 494 रहा और पीएम 10 का स्तर 269 रहा. वहीं दिल्ली से सटा नोएडा भी वायु प्रदूषण से जूझ रहा है. यहां का ओवरऑल एक्यूआई मंगलवार को 422 (गंभीर) रहा. यहां पीएम 2.5 का स्तर 420 औ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.