राजनीति / दिल्ली के प्रदूषण के लिए सीएम केजरीवाल ने पंजाब को बताया जिम्मेदार, बोले-पंजाब में जलाई जा रही पराली
चंडीगढ़। दिल्ली में बढ़े प्रदूषण के स्तर पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को जिम्मेदार बताया है। सैटेलाइट की तस्वीर दिखाते हुए केजरीवाल ने कहा कि इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि सबसे ज्यादा पराली पंजाब में जलाई गई। हरियाणा के अम्बाला व उससे लगते कुछ इलाकों में पराली जलाई गई। केजरीवाल ने दिल्ली के प्रदूषण के लिए पूरी तरह पराली को जिम्मेदार बताया है। केजरीवाल बोले-25 अक्टूबर से 20 नवंबर तक हर साल आती है ये समस्या चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 25 अक्टूबर से पहले दिल्ली का एक क्वालिटी इंडेक्स 200 से नीचे था। अचानक से न तो दिल्ली में वाहन बढ़े, न उद्योग धंधे लग गए और न ही एकदम कंस्ट्रक्शन शुरू हो गई, फिर कैसे प्रदूषण का स्तर 400 के पास पहुंच गया। इसके लिए उन्होंने पराली को जिम्मेदार बताया है। उनका कहना था कि यह समस्या हर साल 25 अक्टूबर से 20 नवंबर तक आती है। जिससे दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ जाता है। इस संबंध में वे पिछले साल केंद्रीय मंत्री से भी मिले थे। उन्होंने आश्वासन दिया था कि वे पंजाब, हरियाणा को पैसे दे रहे हैं जिससे वहां किसानों को पराली के...