Skip to main content

Posts

Showing posts with the label trade war

चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका को फि‍र चेताया, कहा- इस युद्ध में किसी की जीत नहीं होगी

शी ने पापुआ न्यू गिनी में एशिया प्रशांत सहयोग फोरम (एपेक) सम्मेलन में अपने संबोधन में कहा, "इतिहास गवाह है कि टकराव में फिर चाहे वह शीत युद्ध के रूप में हो आक्रामक (हॉट) युद्ध या व्यापारिक युद्ध के रूप में, किसी की जीत नहीं होती." पोर्ट मोरेसबी :  चीन  के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को कहा कि वैश्विक सुशासन के लिए दुनिया को समान नियमों की जरूरत है, जिनका कोई स्वार्थी एजेंडा नहीं हो. शी ने चेताते हुए कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध में किसी की जीत नहीं होगी. शी ने पापुआ न्यू गिनी में एशिया प्रशांत सहयोग फोरम (एपेक) सम्मेलन में अपने संबोधन में कहा, "इतिहास गवाह है कि टकराव में फिर चाहे वह शीत युद्ध के रूप में हो आक्रामक (हॉट) युद्ध या व्यापारिक युद्ध के रूप में, किसी की जीत नहीं होती." शी ने कहा कि विवादों और असहमतियों को चर्चा और सलाह मशवरे के जरिए सुलझाना जाना चाहिए न कि विशेष गुट बनाकर या एक दूसरे पर प्रतिबंध लगाकर. ये भी पढ़ें- चीन के 'भगवान' जैक मा ने तोड़ा डोनाल्ड ट्रंप से किया यह बड़ा वादा, कहा- ऐसा न होता अगर... दरअसल, वॉशिंगटन और बीज...

ट्रेड वार पर मोदी का ट्रंप को झटका, अमेरिकी प्रोडक्ट पर दी जाने वाली छूट खत्म!

नई दिल्ली :  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से शुरू किए गए  ट्रेड वार  का असर चीन के बाद भारत पर भी नजर आ रहा है. भारत सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका देते हुए अमेरिका के 30 प्रोडक्ट पर दी जाने वाली रियायत को खत्म करने का फैसला किया है. इस बारे में भारत ने  विश्व व्यापार संगठन (WTO)  को प्रस्ताव दे दिया है. भारत की तरफ से दिए गए प्रस्ताव में कहा गया यूएस से आने वाले 30 प्रोडक्ट पर छूट के फैसले को वापस लिया जाता है. सेफगार्ड की कार्रवाई के बाद भारत ने लिया फैसला आपको बता दें अमेरिका की ओर से भारतीय उत्पादों पर सेफगार्ड की कार्रवाई के बाद भारत ने यह फैसला लिया है. भारत ने यह भी साफ किया कि निलंबन से उतने ही व्यापार पर असर होगा जितना कि अमेरिका के फैसले से हुआ है. भारतीय बाजार में अमेरिका के जिन प्रोडक्ट पर मिलने वाली रियायत को खत्म करने का प्रस्ताव है उनमें बाइक, स्टील से बनीं चीजें, आयरन, बोरिक एसिड और दालें आदि शामिल हैं. ANI  ✔ @ANI India notified World Trade Organisation of its decision to suspend concessions to US on 30 products, after safeguard measures ...

चीन का अमेरिका पर पलटवार, ट्रंप के टैरिफ के जवाब में लगाया 25 प्रतिशत शुल्क

बीजिंग :  चीन ने ‘जैसे-को-तैसा’ की तर्ज पर 50 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की शनिवार को घोषणा की. अमेरिका ने शुक्रवार को 50 अरब डॉलर के चीनी उत्पादों पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की घोषणा की थी. इसी के साथ दुनिया की इन दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच  ट्रेड वार चरम पर पहुंच गया  है. यह एक तरह से व्यापारिक युद्ध की शुरुआत हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बौद्धिक संपदा की चोरी और अनैतिक व्यापारिक गतिविधियों का हवाला देकर चीन से आयातित 50 अरब डॉलर मूल्य के उत्पादों पर आयात शुल्क लगाने की घोषणा की थी. चीन ने जवाबी कदम की चेतावनी दी थी. अतिरिक्त शुल्क 6 जुलाई से प्रभावी होगा चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी की तरफ से कहा गया कि चीन की सरकार ने 50 अरब डॉलर के 659 अमेरिकी उत्पादों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने का निर्णय किया है. सरकार ने उन उत्पादों की सूची भी जारी की है जिनपर ये अतिरिक्त शुल्क लगेंगे. चीन के सीमा शुल्क आयोग ने जारी बयान में कहा कि 34 अरब डॉलर के 545 अमेरिकी उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क 6 जुलाई से प्रभावी होंगे. इनमें कृषि उत्प...