Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Heart surgery

तीन महीने की बच्ची के दिल की सर्जरी के लिए AIIMS ने दी 2024 की तारीख, HCFI से मिली मदद

हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया (HCFI) की मदद से उसका ऑपरेशन अगले सप्ताह एक प्राइवेट अस्पताल में किया जाएगा. नई दिल्ली:  तीन महीने की नैन्सी की दिल की सर्जरी के लिए यहां एम्स ने फरवरी 2024 की तारीख दी थी लेकिन हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया (HCFI) की मदद से उसका ऑपरेशन अगले सप्ताह एक प्राइवेट अस्पताल में किया जाएगा. एचसीएफआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नैन्सी के दिल में छेद है और उसकी तत्काल सर्जरी जरूरी है. बच्ची के पिता अजय कुमार के अनुसार उसे खांसी और सांस लेने संबंधी समस्या थी जिसके बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसे दिल संबंधी समस्या का पता चला. कई जांच होने के बाद उसके दिल में छेद होने की पुष्टि हुई अस्पताल के अधिकारियों ने फरीदाबाद निवासी नैन्सी के परिवार को सर्जरी के लिए एम्स ले जाने की सलाह दी. जिसके बाद अक्टूबर के मध्य में परिवार ने एम्स में उसे दिखाया. कई जांच होने के बाद उसके दिल में छेद होने की पुष्टि हुई और एम्स के डॉक्टरों ने इसके लिए सर्जरी की जरूरत बताई. पेशे से ड्राइवर कुमार ने कहा,‘उन्होंने हमसे 57 हजार रुपये जमा करने को कहा लेकिन लंबी प्रतीक...