Skip to main content

Posts

Showing posts with the label invest

विदेशी निवेशकों ने की 'धनवर्षा', सिर्फ 5 कारोबारी दिनों में किया 4,800 करोड़ रुपये का निवेश

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने पिछले पांच कारोबारी दिनों में भारतीय पूंजी बाजार में करीब 4,800 करोड़ रुपये का निवेश कर भरोसा जताया है. नई दिल्ली:   विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई)  ने पिछले पांच कारोबारी दिनों में  भारतीय पूंजी बाजार  में करीब 4,800 करोड़ रुपये का निवेश किया जबकि अक्टूबर में इन्होंने भारी निकासी की थी. इसकी अहम वजह कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में नरमी आना और रुपये में मजबूती होना है. अक्‍टूबर में जीएसटी संग्रह भी 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक होने से भारतीय बाजार के प्रति निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. वित्‍त मंत्रालय ने कहा कि अक्‍टूबर में 67.45 लाख कारोबारियों ने जीएसटी रिटर्न फाइल किया और 100710 करोड़ रुपए का टैक्‍स जमा किया. अक्टूबर में एफपीआई ने 38,900 करोड़ रुपये की निकासी की थी जो पिछले दो साल में की गई सबसे तेज निकासी थी. इससे पहले सितंबर में भी एफपीआई ने 21,000 करोड़ रुपये की निकासी की थी जबकि जुलाई और अगस्त में एफपीआई ने 7,500 करोड़ रुपये का निवेश किया था. डिपॉजिटरी आंकड़ों के अनुसार कि एक से नौ नवंबर के बीच एफपीआई ने शेयर बाजार में 215 करोड़ रुपये का निव...