Skip to main content

Posts

Showing posts with the label व्‍लादिमीर पुतिन

रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन, डोनाल्‍ड ट्रंप जैसे नेताओं को इंतजार क्‍यों करवाते हैं?

फिनलैंड की खूबसूरत राजधानी हेलसिंकी में पिछले दिनों अमेरिकी राष्‍ट्रपति  डोनाल्‍ड ट्रंप  और रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई. दुनिया भर में यह खबर सुर्खियों का सबब बनी. यह मुलाकात इसलिए भी अहम मानी गई क्‍योंकि रूस पर यह आरोप लगा है कि उसने 2016 के अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों में डोनाल्‍ड ट्रंप के पक्ष में हस्‍तक्षेप किया था. अमेरिका में इस मामले की जांच हो रही है. इन सबके बावजूद डोनाल्‍ड ट्रंप रूस के कद्दावर नेता से मिलने गए. सिर्फ इतना ही नहीं इस जांच के लिए उन्‍होंने अपनी ही खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों को आड़े हाथों लिया. यह दीगर बात है कि इसके लिए ट्रंप की अमेरिका में आलोचना हो रही है. डोनाल्‍ड ट्रंप को करना पड़ा एक घंटे इंतजार खैर, दोनों नेताओं के बीच मुलाकात में सबसे खास बात यह रही कि डोनाल्‍ड ट्रंप को  व्‍लादिमीर पुतिन  से मिलने के लिए एक घंटे का इंतजार करना पड़ा. ऐसा इसलिए क्‍योंकि शिखर वार्ता के लिए निर्धारित समय से महज 10 मिनट पहले ही पुतिन, हेलसिंकी पहुंचे. नतीजतन मीटिंग के शेड्यूल को आगे खिसकाया गया. इस कारण अमेरिकी राष्‍ट्रपति को अपने गेस्‍ट हाउस में एक घंटे...