Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बॉयो ईंधन

देश में सब्‍जी से बने ईंधन से उड़ेंगे प्‍लेन, हवाई यात्रा हो जाएगी सस्‍ती

नई दिल्ली :  तेल की ऊंची कीमतें  घरेलू विमानन कंपनियों की वित्तीय हालत खराब कर रही हैं. ऐसे में स्पाइस जेट की योजना सब्‍जी, ग्रीस, एमीबा आदि से बने जैव ईंधन से विमान परिचालन की है. स्पाइस जेट सोमवार को जैव ईंधन से विमान परिचालन का परीक्षण करेगी. यह एक छोटा टर्बोप्रॉप इंजन वाला विमान हो सकता है जो ईंधन के तौर पर  जैवईंधन  का उपयोग करेगा. पहली उड़ान देहरादून से दिल्‍ली के बीच होगी. यदि ऐसा संभव होता है तो हवाई यात्रा को और सस्ता बनाने में मदद मिल सकती है. इस टेस्‍ट में शामिल होंगे डीजीसीए के अधिकारी उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस परीक्षण उड़ान में नागर विमानन महानिदेशालय के अधिकारी और अन्य विमानन एजेंसियों के अधिकारी शामिल होंगे, जो जैव ईंधन से विमान परिचालन की संभावनाओं और व्यवहार्यता को देखेंगे. ईंधन में मेथनॉल मिलाने की वकालत नीति आयोग देश में पर्यावरण अनुकूल ईंधन मेथनॉल के उपयोग पर जोर दे रहा है. इसके साथ इस ईंधन की निरंतर आपूर्ति को ध्यान में रखते हुये किसी पश्चिमी एशियाई देश में मेथनॉल उत्पादन के लिये संयुक्त उद्यम लगाने की तैयारी की जा रही है. ईंधन में मेथनॉल गैस की वकालत ...