Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भारत Vs ऑस्ट्रेलिया

INDvsAUS: अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों से कहा, आक्रामक खेलो मगर...

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अध्यक्ष ने टीम से कहा है कि उन्हें आक्रामक लेकिन खेलभावना से खेलना चाहिए. सिडनी:  भारत और ऑस्ट्रेलिया  के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले आक्रामकता को लेकर बयानबाजी जोरों पर हैं. ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गजों के बीच चल रहे वाद विवादों के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नए अध्यक्ष  अर्ल एडिंग्स  ने अपनी टेस्ट टीम से खिलाफ सीरीज में ‘आक्रामक लेकिन खेलभावना से’ खेलने का आग्रह किया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट छह दिसंबर को एडीलेड में खेला जाएगा. नए कोच जस्टिन लैंगर के साथ खिलाड़ियों से पूरी ईमानदारी से खेलने की उम्मीद की जा रही है. उल्लेखनीय है की बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की इस बात पर भी आलोचना हुई थी की वे काफी आक्रामक हो जाते हैं और मैच जीतने के लिए कुछ भी कर सकते हैं. इस विवाद के बाद कई लोगों का यह मानना था कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को ज्यादा आक्रामकता से काम लेना छोड़ केवल खेल पर ध्यान देना चाहिए. वहीं कई दिग्गज तक इस बात से सहमत लगे. क्लार्क ने पैरवी की थी आक्रामकता की इस कड़ी में पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा था, ‘‘मुझे लगता...

INDvsAUS: आक्रामकता पर फिर बोले विराट, इस बार ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स से नहीं भिड़ेंगे

सिडनी:  छह दिसंबर से  भारत और ऑस्ट्रेलिया  के बीच शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले दोनों टीमों की ओर से बयानबाजी जोरों पर हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा आक्रामकता पर हो रही है. इस पर चर्चा तभी से शुरू हो गई थी जब  टीम इंडिया  ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो रही थी. उस समय भारतीय कप्तान  विराट कोहली  से आक्रामकता के बारे में कई तरह के सवाल भी पूछे गए थे. अब एक बार फिर विराट ने इस पर बयान दिया है. विराट का कहना है कि वे ऑस्ट्रेलिया के अपने पिछले दौरे की तुलना में अब ज्यादा परिपक्व हो गए हैं और उन्हें आगामी टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से किसी तरह से भिड़ने की जरूरत नहीं लगती. कोहली मैदान पर आक्रामक रवैये के लिए मशहूर हैं. 30 साल के विराट पिछले दौर पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से स्लेजिंग या छींटाकशी में भिड़ गए थे. अब भारतीय कप्तान ने कहा है कि उन्होंने बीते अनुभवों से सीख ली है और उन्हें सीरीज के दौरान इस तरह की किसी घटना की उम्मीद नहीं है. अब ज्यादा आत्मविश्वास कोहली ने ‘मैक्वारी स्पोर्ट्स रेडियो’ से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पिछली बार की तुलना में मैं अब ज्यादा आत्मविश्वास से भरा ...

INDvsAUS: टी20 टीम के साथ नहीं, सिडनी में हैं बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़, यह है वजह

टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए सिडनी गए हैं. नई दिल्ली:    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ  टी20 सीरीज की शुरुआत बुधवार को ब्रिसबेन में हो चुकी है, लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन ने बल्लेबाजी कोच  संजय बांगड़  को सिडनी भेज दिया है जिससे कि टेस्ट विशेषज्ञों की पांच दिवसीय प्रारूप की तैयारी में मदद की जा सके. टेस्ट सीरीज की शुरुआत छह दिसंबर से एडिलेड में होगी. भारतीय टीम अपना पहला टी20 मैच ऑस्ट्रेलिया से हार चुकी है. इस मैच में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा रन बनाने के बाद डकवर्थ लुईस नियम की वजह से 4 रनों की हार का सामना करना पड़ा. बांगड़ पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ियों की मदद करेंगे जो अगले पांच दिन सिडनी में नेट सत्र में हिस्सा लेंगे. इस फैसले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बल्लेबाजी कोच बांगड़ हमारे एक थ्रोडाउन विशेषज्ञ नुवान और लाजिस्टिक मैनेजर के साथ सिडनी पहुंच चुके हैं. न्यूजीलैंड से टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ी भी पहुंच चुके हैं जो 28 नवंबर से होने वाले प्रथम श्रेणी मैच से पूर्व बांगड़ के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग करेंगे.’’ इन ख...

INDvsAUS: स्लेजिंग नहीं, हार्ड क्रिकेट पर जोर देगा ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने कहा कि हार्ड क्रिकेट खेलने का मतलब यह नहीं है कि आप मुंह से ज्यादा कुछ बोलो. ब्रिस्बेन:  भारत के खिलाफ  बुधवार से शुरू हो रही क्रिकेट सीरीज  के दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम खेल के साथ-साथ अपनी छवि का ख्याल भी रखेगी.  ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच  ने पहले टी20 मैच से एक दिन पहले यह संकेत दिए. फिंच ने कहा कि उनकी टीम हार्ड क्रिकेट खेलेगी, लेकिन स्लेजिंग से बचना चाहेगी. उधर,  भारतीय कप्तान विराट कोहली  ने कहा कि उनकी टीम स्लेजिंग या ऐसी किसी विवादित चीजों की शुरुआत नहीं करेंगी, लेकिन अगर विरोधी टीम ऐसा करती है, तो टीम इंडिया पलटवार करने से नहीं चूकेगी.  भारत और ऑस्ट्रेलिया  बुधवार को गाबा मैदान पर पहला टी20 मैच खेलेंगे. एरॉन फिंच ने कहा, ‘हार्ड क्रिकेट खेलने का मतलब यह नहीं है कि आप मुंह से ज्यादा कुछ बोलो. यह आपकी शीरीरिक भाषा हो सकती है, क्रीज पर आपकी मौजूदगी हो सकती है, हाथ में आपके गेंद हो तब आप क्या करते हो, मैदान पर आप क्या करते हो. इस तरह की आक्रामकता को कड़ी क्रिकेट कहते हैं. मुंह से जो आप कहते हैं वह आसान होता है और यह समय के साथ चला जाता है.’ फिंच...

डाउन अंडर... ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ 5 टेस्ट जीत सका है भारत, पहली सीरीज जीत की तलाश आज भी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 94 टेस्ट खेले गए हैं. इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 41 और भारत ने 26 टेस्ट जीते हैं. नई दिल्ली:  भारत ने 86 साल के अपने क्रिकेट इतिहास में करीब-करीब वह सब हासिल किया है, जो एक टीम कर सकती है. लेकिन ‘डाउन अंडर’ का गढ़ हमारे लिए आज भी अजेय बना हुआ है. डाउन अंडर... यानी, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड. जी हां, ऑस्ट्रेलिया ऐसा देश है, जहां भारत कभी भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत सका है. इसीलिए  भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज  की शुरुआत भले ही टी20 सीरीज से हो रही हो, पर क्रिकेटप्रेमियों की नजरें टेस्ट सीरीज पर ही टिकी हुई हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया  के बीच कुल 94 टेस्ट हुए हैं. इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 41 और भारत ने 26 टेस्ट जीते हैं. इसमें दोनों देशों के बीच खेले गए मैच शामिल हैं. चूंकि  भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही है . इसलिए हम भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सिर्फ उन टेस्ट मैचों की बात करते हैं, जो कंगारुओं की धरती पर ले गए हैं. भारत ने ऑस्ट्रेलिया से उसकी धरती पर 44 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें से 28 में ऑस्ट्रेलिया जीता, जबकि भारत को सिर्फ 5 में जीत मिली. यानी भारत ऑ...

INDvsAUS: वीरेंद्र सहवाग ने बताया कौन होने चाहिए टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के ओपनर्स

नई दिल्ली:   भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के साथ ही वेस्टइंडीज का भारत दौरा खत्म हो गया है. अब आगामी 21 नवंबर से टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू हो रहा है. इस दौरे में पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी और उसके बाद चार टेस्ट मैचों की सीरीज होगी जो टीम के कप्तान विराट कोहली का बड़ा इम्तिहान होगा. वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के लिए सलाह दी है कि टीम के लिए ओपनिंग किसे करना चाहिए. अभी टीम इंडिया में जिन खिलाड़ियों का टेस्ट सीरीज के चयन हुआ है उनमें ओपनिंग के दावेदार मुरली विजय, केएल राहुल और पृथ्वी शॉ हैं. इनमें मुरली विजय और केएल राहुल टीम में पिछले कुछ समय से नियमित नहीं हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टेस्ट टीम में नहीं थे जबकि पृथ्वी शॉ ने अपने टेस्ट करियर कि शुरुआत की. वहीं वीरेंद्र सहवाग ने सलाह दी है कि इनमें से कौन सी जोड़ी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के बेहतर होगी. सहवाग का मनाना है कि पृथ्वी और केएल राहुल को टीम इंडिया के लिए ओपन करना चाहिए क्योंकि तीनों में यही दोनों खिलाड़ी आक्रमक हैं. सहवाग मीडिया से बातचीत में कहा ...