Skip to main content

INDvsAUS: अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों से कहा, आक्रामक खेलो मगर...

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अध्यक्ष ने टीम से कहा है कि उन्हें आक्रामक लेकिन खेलभावना से खेलना चाहिए.


सिडनी: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले आक्रामकता को लेकर बयानबाजी जोरों पर हैं. ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गजों के बीच चल रहे वाद विवादों के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नए अध्यक्ष अर्ल एडिंग्स ने अपनी टेस्ट टीम से खिलाफ सीरीज में ‘आक्रामक लेकिन खेलभावना से’ खेलने का आग्रह किया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट छह दिसंबर को एडीलेड में खेला जाएगा. नए कोच जस्टिन लैंगर के साथ खिलाड़ियों से पूरी ईमानदारी से खेलने की उम्मीद की जा रही है.

उल्लेखनीय है की बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की इस बात पर भी आलोचना हुई थी की वे काफी आक्रामक हो जाते हैं और मैच जीतने के लिए कुछ भी कर सकते हैं. इस विवाद के बाद कई लोगों का यह मानना था कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को ज्यादा आक्रामकता से काम लेना छोड़ केवल खेल पर ध्यान देना चाहिए. वहीं कई दिग्गज तक इस बात से सहमत लगे.

क्लार्क ने पैरवी की थी आक्रामकता की
इस कड़ी में पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा था, ‘‘मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को पसंदीदा बनने की चिंता छोड़ देनी चाहिए. ऑस्ट्रेलियाई शैली की कड़ी क्रिकेट खेलो चाहे कोई पसंद करे या नहीं, यह हमारे खून में है. अगर आप अपनी इस शैली को छोड़ने की कोशिश करते हो तो हो सकता है कि हम दुनिया की सबसे पसंदीदा टीम बन जाएं लेकिन हम मैच नहीं जीत पाएंगे. खिलाड़ी जीतना चाहते हैं.’’

Michael Clarke


साइमन कैटिच ने सहमत नहीं थे क्लार्क से
क्लार्क के बयान पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था. पूर्व खिलाड़ी साइमन कैटिच ने उन पर आरोप लगाया था कि इसी तरह के रवैये ने टीम को धोखेबाजी तक पहुंचा दिया. वहीं मेलबर्न के खेल प्रसारक और लेखक गेरार्ड वाटले ने कहा कि क्लार्क की इस तरह की सोच ने उस संस्कृति को बढावा दिया कि टीम जीतने के लिये धोखेबाजी पर आमादा हो गई.क्लार्क ने जवाब में कहा, ‘‘गेरार्ड वाटले ने यह कहा कि गेंद से छेड़खानी जैसे मसलों के लिये मैं जिम्मेदार हूं तो वह कुछ और नहीं बल्कि सुर्खियों के पीछे भागने वाले कायर हैं.’’

यह कहा सीए चेयरमैन ने
एडिंग्स के हवाले से ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ में कहा गया, ‘‘अच्छा और आक्रामक क्रिकेट खेलो. लोग नहीं चाहते कि हम रक्षात्मक खेले लेकिन वे यह भी चाहते हैं कि हम खेल का सम्मान करें. अच्छी तरह जीते और हारने पर भी गरिमा बनाए रखें.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं खिलाड़ियों को यही सलाह दूंगा कि अपना स्वाभाविक खेल दिखाएं. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटप्रेमी उनसे यही चाहते हैं.’’

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...