Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Domestic flights

देश में सब्‍जी से बने ईंधन से उड़ेंगे प्‍लेन, हवाई यात्रा हो जाएगी सस्‍ती

नई दिल्ली :  तेल की ऊंची कीमतें  घरेलू विमानन कंपनियों की वित्तीय हालत खराब कर रही हैं. ऐसे में स्पाइस जेट की योजना सब्‍जी, ग्रीस, एमीबा आदि से बने जैव ईंधन से विमान परिचालन की है. स्पाइस जेट सोमवार को जैव ईंधन से विमान परिचालन का परीक्षण करेगी. यह एक छोटा टर्बोप्रॉप इंजन वाला विमान हो सकता है जो ईंधन के तौर पर  जैवईंधन  का उपयोग करेगा. पहली उड़ान देहरादून से दिल्‍ली के बीच होगी. यदि ऐसा संभव होता है तो हवाई यात्रा को और सस्ता बनाने में मदद मिल सकती है. इस टेस्‍ट में शामिल होंगे डीजीसीए के अधिकारी उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस परीक्षण उड़ान में नागर विमानन महानिदेशालय के अधिकारी और अन्य विमानन एजेंसियों के अधिकारी शामिल होंगे, जो जैव ईंधन से विमान परिचालन की संभावनाओं और व्यवहार्यता को देखेंगे. ईंधन में मेथनॉल मिलाने की वकालत नीति आयोग देश में पर्यावरण अनुकूल ईंधन मेथनॉल के उपयोग पर जोर दे रहा है. इसके साथ इस ईंधन की निरंतर आपूर्ति को ध्यान में रखते हुये किसी पश्चिमी एशियाई देश में मेथनॉल उत्पादन के लिये संयुक्त उद्यम लगाने की तैयारी की जा रही है. ईंधन में मेथनॉल गैस की वकालत ...

धूल के गुबार के कारण चंडीगढ़ में विमानों के पहिए रुके, 3 दिन और परेशान करेगी जहरीली हवा

नई दिल्ली :  राजस्थान में धूल भरी हवाएं चलने के कारण  दिल्ली-एनसीआर की हवा तो प्रभावित हुई ही है ,  आसपास के राज्‍यों में भी गुबार छाया हुआ है. इसका सबसे ज्‍यादा असर चंडीगढ़ पर पड़ा है. वहां विमानों की आवाजाही एकदम रुक सी गई है. इंडिगो ने चंडीगढ़ से दिल्ली आने-जाने वाली सभी फ्लाइट को रद्द कर दिया है. इसके साथ ही अन्य एयरलाइंस ने भी 5 फ्लाइट को रद्द कर दिया है. इस बीच मौसम विभाग ने लोगों को खबरदार किया है. उसका कहना है कि धूल का गुबार 48 से 72 घंटे तक छाया रहेगा. चंडीगढ़ के मौसम विभाग के निदेशक एस पॉल ने कहा कि मॉनसून अभी कमजोर दिख रहा है. जून के अंत तक इलाके में बारिश होने की संभावना है. धूल के गुबार से 48 से 72 घंटे बाद ही राहत मिल पाएगी. दिल्ली में क्यों है धूल का गुबार केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने दिल्ली के ऊपर छाए धूल केे गुबार के लिये राजस्थान में आई धूल भरी आंधी को मुख्य वजह बताया है. मंत्रालय ने इन दिनों दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने को अस्वाभाविक बताते हुए कहा कि इसकी मुख्य वजह राजस्थान में आने वाली धूल भरी आंधी है. जिसके कारण दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में हवा के कम दबाव...