Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Pakistan Elections 2018

इमरान खान की आंधी के बावजूद मुस्लिम बहुल इलाकों में जीत गए 3 हिन्दू उम्मीदवार

कराची: पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी)  के तीन हिन्दू उम्मीदवार सिंध प्रांत के मुस्लिम बहुल इलाकों से निर्वाचित हुए हैं. डेली टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल असेंबली की थारपारकर (एनए- 222) सीट से महेश मलानी ने जीत दर्ज की है जबकि प्रांतीय असेंबली की पीएस-147 और पीएस-81 से क्रमश: हरि राम किश्वरी लाल और जमशोरो ज्ञानूमल उर्फ ज्ञान चंद इसरानी जीते हैं. ये तीनों उम्मीदवार देश के इतिहास में पहली बार सामान्य सीटों से जीते हैं. मलानी को 106,630 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अरबाब जकाउल्लाह को 87,261 मत प्राप्त हुए. थार के रेगिस्तान की आबादी में हिन्दुओं की जनसंख्या 49 फीसदी है थार के रेगिस्तान की आबादी में हिन्दुओं की जनसंख्या 49 फीसदी है. अखबार के मुताबिक, किश्वरी लाल मीरपुरखास जिले से जीते हैं जहां करीब 15 लाख की आबादी में 23 प्रतिशत हिन्दू हैं.  उन्हें पूर्व राष्ट्रपति और पीपीपी के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी का करीबी दोस्त माना जाता है. मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट के मुजीब-उल-हक को 23,506 वोट मिले उन्हें 33,201 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट के मुजीब-उल-हक को 2...

इमरान खान ने कभी नो-बॉल नहीं फेंकी, अपनी कप्‍तानी में भारत से एक भी टेस्‍ट नहीं हारे

1970-80 के दशक में लंबे कद, खुली छाती और लंबे बालों वाले 'करिश्‍माई' क्रिकेटर इमरान खान जब बॉलिंग के लिए उतरते थे तो जितनी सधी उनकी गेंदबाजी थी, उतना ही सधा और आकर्षक  उनका बॉलिंग एक्‍शन था. वो तेज गति से बॉल डालने के लिए लहराते बालों के विकेट तक आना और उछलते हुए विकेट से थोड़ा दूर हटकर बाल फेंकने का उनका एक्‍शन आज भी लोगों के जेहन में बसा हुआ है. हालांकि इसके साथ ही उनका एक्‍शन इतना जबर्दस्‍त सधा हुआ था कि उन्‍होंने अपने क्रिकेट करियर में एक भी नो बॉल नहीं फेंकी. निश्चित रूप से वह पाकिस्‍तान के महानतम कप्‍तान हैं. ऐसा इसलिए क्‍योंकि संन्‍यास के बाद पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री की गुजारिश पर 1992 के वर्ल्‍ड कप के लिए अपनी टीम की कप्‍तानी करने के लिए 39 साल की उम्र में टीम में वापस आना और टीम को वर्ल्‍ड कप दिलाना किसी 'परी कथा' जैसी ही लगती है. संभवतया इसलिए ही उनको पाकिस्‍तान का सबसे महानतम कप्‍तान कहा जाता है. दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में भी शुमार किए जाते हैं. इमरान खान ने कुल 88 टेस्‍ट खेले हैं. 38 रन के औसत के साथ 3,807 रन बनाए हैं और 362 विकेट लिए हैं. उन्‍ह...

पाकिस्‍तान: MQM का कराची किला ढहा, 'खामोश' हो गई भारत से ताल्‍लुक रखने वाली कद्दावर आवाज

कराची:  एक जमाने में पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची में 'मोहाजिर' नेता अल्‍ताफ हुसैन के एक फोन पर वोट पड़ते थे या नहीं पड़ते थे. करीब तीन दशक तक उनकी पार्टी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्‍यूएम) का कराची पर इस हद तक कब्‍जा था कि नगर निगम के वार्ड मेंबर से लेकर नेशनल असेंबली के चुनावों तक ये पार्टी ही एकमात्र वास्‍तविक ताक‍त होती थी. लेकिन इस बार के आम चुनाव में ऐसा नहीं हुआ. कराची की नेशनल असेंबली की सीटों पर आए शुरुआती रूझानों के मुताबिक मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्‍यूएम) के कराची का किला ढहने के संकेत मिल रहे हैं. कराची, एमक्यूएम का 1980 के दशक के अंतिम सालों से गढ़ रहा है. यह पार्टी कराची उर्दू भाषी अवाम (इनको मोहाजिर कहा जाता है) की नुमांइदगी करने का दावा करती है. अभी तक शहर की 21 सीटों पर आए रुझानों में से पार्टी सिर्फ छह पर ही आगे चल रही है. रूझानों के मुताबिक, एमक्यूएम और पाकिस्तान पीपुल्‍स पार्टी (पीपीपी) छह-छह सीटों पर आगे चल रही है जबकि इमरान खान नीत पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने चार सीटों पर बढ़त बनाई है. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज एक सीट पर जबकि पाकिस्तान सरजमीं पार्...