Skip to main content

Posts

Showing posts with the label लोकसभा चुनाव 2019

क्‍या कांग्रेस के साथ गठबंधन करेंगे अठावले? बोले- 'हवा का रुख देखकर निर्णय लूंगा'

    नई दिल्‍ली :  रिपब्ल्किन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख और केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने शुक्रवार को कांग्रेस के साथ गठबंधन के मामले पर प्रतिक्रिया दी. उन्‍होंने मुंबई में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में कहा 'कांग्रेस के नसीम खान बोल रहे हैं कि तुम हमारे साथ आ जाओ. मैं 10-15 साल कांग्रेस में रहा, इधर भी मुझे 15-20 साल रहना होगा.' उन्‍होंने कहा कि जब तक बीजेपी सरकार है तब तक मैं यहां रहूंगा. अठावले ने कहा 'जब मैं  अंदाजा लगा लूंगा कि हवा किस दिशा में है, तब मैं कोई निर्णय लूंगा.' बता दें कि रिपब्ल्किन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले ने पिछले दिनों छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भी बयान दिया था. उन्‍होंने इस दौरान बीजेपी को समर्थन की बात कही थी. उन्‍होंने दावा किया था कि छत्‍तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से 83 सीटों पर उनकी पार्टी बीजेपी को समर्थन कर रही है. वहीं बची हुई 7 सीटों पर उनकी पार्टी अपने प्रत्‍याशी उतारेगी. उन्‍होंने उस दौरान छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री रमन सिंह के कार्यों की तारीफ भी की थी. फाइल फोटो इससे पहले भी अठावले केंद्र की बीजे...

2019 के लिए BJP की प्लानिंग, बूथ पर ही दूसरे दलों में ऐसे लगाएगी सेंध

    राजीव श्रीवास्तव, लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी इस बार  लोकसभा चुनाव  में दोबारा जीत हासिल करने के लिए बूथ स्तर पर ही दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं को रिझाने की योजना पर काम कर रही है. भारतीय जनता पार्टी के थिंक टैंक ने जो बूथ स्तर की योजना बनाई है उसके तहत सभी बूथ कार्यकर्ताओं को यह कहा जा रहा है कि वो दूसरे दल के कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित करें. बीजेपी की बूथ स्तर योजना जिसको 'बूथ कार्य योजना' नाम दिया गया है. इसके अनुसार हर बूथ कार्यकर्ता को दूसरे दल के कार्यकर्ता से संपर्क स्थापित करके उसे भाजपा का सदस्य बनाने के लिए प्रेरित करने की योजना पर कार्य करना है. इससे पहले लोकसभा चुनाव 2014 और 2017 विधानसभा चुनावों में पार्टी ने ऐसे जीताऊ उम्मीदवारों पर डोरे डाले थे और चुनाव से चंद महीने पहले उन्हे पार्टी में शामिल किया था. विदेशी FM रेडियो पर हो रहा अखिलेश यादव का गुणगान, BJP ने जताया ऐतराज इस स्ट्रेटजी के तहत पार्टी में बीएसपी के दिग्गज नेता जैसे स्वामी प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक को पार्टी न केवल सदस्य बनाया था बल्कि उन्हे विधानसभा चुनावों में टिकट भी दिया था. इसी तरह उत्तर प्र...

पंजाब : लोकसभा चुनावों के लिए AAP ने की 5 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

नई दिल्ली :  2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है. लोकसभा चुनावों की तैयारी की कड़ी में दिल्ली और पंजाब में पैठ बना चुकी आम आदमी पार्टी ने अपने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. पंजाब आम आदमी पार्टी कोर कमेटी के चेयरमैन, प्रिंसिपल बुद्ध राम और तलवंडी साबो से विधायक बलजिंदर कौर ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. राजधानी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए साबो से विधायक बलजिंदर कौर ने कहा कि पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर पंजाब की 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. उन्होंने बताया कि पंजाब के पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली के सीएम और पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की ओर से निर्देश दिए गए हैं वह दिल्ली मॉडल के आधार पर चुनाव लड़े. किस लोकसभा सीट से किस प्रत्याशी को मिला टिकट संगरूर लोकसभा सीट से भगवंत मान फरीदकोट लोकसभा सीट से साधू सिंह होशिरपुर लोकसभा सीट से रवजोत सिंह अमृतसर लोकसभा सीट से सरदार कुलदीप सिंह धालीवाल आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से नरिंदर सिंह शेरगि...

बिहार : सीट शेयरिंग पर नहीं हुई है कोई चर्चा, NDA में मेरी स्थिति 'हाथी' जैसी- उपेंद्र कुशवाहा

पटना :  आगामी  लोकसभा चुनाव  को लेकर सीट शेयरिंग के मामले पर  राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी)  के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अभी कोई चर्चा नहीं हुई है. साथ उन्होंने खुद को एनडीए का हाथी बताया. महागठबंधन में जाने को लेकर उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि हम पीएम मोदी को खीर खिलाने वाले हैं. उन्होंने 2019 में दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाना है. 'खीर पॉलिटिक्स' के लेकर चर्चा में हैं कुशवाहा हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद को गोपालक कहा था. उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार जो गाय पाले हैं उसका भी दूध खीर में डाला जाएगा. ज्ञात हो कि उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों 'खीर पॉलिटिक्स' के लेकर चर्चा में हैं. RLSP का अगला कार्यक्रम पैगाम-ए-खीर पटना में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आरएलएसपी की ओर से आयोजित दलित, पिछड़ा और अतिपिछड़ा समेलन की कल (शनिवार से) शुरूआत होगी. उन्होंने कहा कि समाज के इस वर्ग के प्रतिनिधित्व को आगे बढ़ाना चाहते हैं. साथी उन्होंने कहा कि आरएलएसपी का अगला कार्यक्रम पैगाम-ए-खीर का है, ज...

न ममता दीदी, न तृणमूल कांग्रेस बंगाल का किला फतह करने में ये है BJP की सबसे बड़ी चुनौती

नई दिल्ली:  आगामी 2019 लोकसभा को लेकर  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)  अभी से तैयारियों में जुट गई है.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने जहां 15 अगस्त पर लाल किले के प्राचीर से दिए गए भाषण में चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है, वहीं पार्टी अध्यक्ष  अमित शाह  ताबड़तोड़ अलग-अलग राज्यों के दौरे कर रहे हैं. लोकसभा सीटों के लिहाज से सबसे बड़े उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की संभावित गठबंधन से बीजेपी के लिए खड़ी हुई मुश्किल को देखते हुए अमित शाह ने दूसरे राज्यों पर फोकस करना शुरू कर दिया है. बीजेपी की अब तक की प्लानिंग पर नजर डालें तो पता चलता है कि वह यूपी में होने वाले संभावित नुकसान की भरपाई दूसरे राज्यों से करने की तैयारी में है. इस हिसाब से पश्चिम बंगाल बीजेपी के लिए बेहद अहम राज्य है. वामदलों के कमजोर होने के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में जो जगह खाली हुई है उसमें बीजेपी विकल्प बनना चाह रही है. हाल के दौर में हुए चुनाव के रिजल्ट पर नजर डालें तो स्पष्ट है कि वोटों के हिसाब से बीजेपी पश्चिम बंगाल में दूसरी बड़ी पार्टी है. ऐसे में तय है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य क...

राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी के दिग्गजों ने बनाई रणनीति

नई दिल्ली:  बीजेपी ने मंगलवार को जोर दिया कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी को साथ लेते हुए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी पहले से अधिक बहुमत से सरकार बनाएगी. केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी ने यह भी दावा किया कि इस साल के अंत तक  मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान  में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी जीत दर्ज करेगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं उपमुख्यमंत्रियों की मंगलवार को हुई बैठक में पार्टी ने अपनी तैयारियों एवं संगठनात्मक स्थिति पर चर्चा की. इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरूण जेटली, नितिन गडकरी आदि ने भी हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार की कल्याण योजनाओं एवं उसके क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक भी की. इसमें राज्यों ने जो काम किए हैं, उनका लेखाजोखा लिया गया. इसके अलावा किसानों को फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि के सरकार के फैसले, राष्ट्रीय नागरिक पंजी, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा के संदर्भ में उठाये गए कदम, ओबीसी राष्ट्रीय आय...

UP में SP, BSP और कांग्रेस की चुनौती से निपटने के लिए BJP का इन 130 सीटों का गेमप्‍लान

नई दिल्‍ली:  2019 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर यूपी में सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद की बढ़ती जुगलबंदी के बीच राजनीतिक विश्‍लेषक अनुमान लगा रहे हैं कि बदलती परिस्थितियों में  बीजेपी  के लिए यहां से पिछले बार जैसा प्रदर्शन दोहराना आसान नहीं होगा. 2014 लोकसभा चुनाव में राज्‍य की 80 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने सहयोगी अपना दल के साथ 73 सीटें जीती थीं. हालांकि बीजेपी यह दावा कर रही है कि यूपी में विपक्षी एकजुटता के बावजूद उसको नुकसान नहीं होगा लेकिन इसके साथ ही संभावित नुकसान की स्थिति में पार्टी ने उन क्षेत्रों की तरफ फोकस करना शुरू कर दिया है जहां पिछली बार बीजेपी को ज्‍यादा सफलता नहीं मिली है. इस कड़ी में द इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी ने पांच दक्षिणी राज्‍यों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल एवं केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी की कुल 130 सीटों पर निगाहें जमा दी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी ने इन राज्‍यों में व्‍यवहारिक नीति को अपनाते हुए गठबंधन साथियों की तलाश शुरू कर दी है. दरअसल 2014 के आम चुनाव में बीजेपी को इन राज्‍यों की 130 सीटों में से केवल 20 पर...

सर्वे: 2019 में BJP बहुमत से रहेगी दूर, फिर भी PM बनेंगे नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली:  2019 के लोकसभा इलेक्शन का काउंटडाउन शुरू हो गया है. ओपिनियन पोल भी आने शुरू हो गए हैं. हालांकि, ओपिनियन पोल में बीजेपी-NDA गठजोड़ को सीटों का नुकसान दिखाया गया है. लेकिन, फिर भी 2019 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनने के आसार है. इंडिया टूडे के सर्वे मडू ऑफ द नेशन में सामने आया है कि बीजेपी को 2019 में सीटों का नुकसान होगा. लेकिन, एनडीए दोबारा सत्ता में आएगी. सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 2014 की 282 सीटों के मुकाबले 245 सीटें ही मिलेंगी. लेकिन, नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने से देश को ग्रोथ और निवेश के लिहाज से फायदा पहुंचेगा. विधानसभा चुनाव में होगा नुकसान इससे पहले ABP न्यूज-सी वोटर के एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि BJP आगामी तीन राज्य- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव हारेगी. हालांकि, अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी फैक्टर एक बार फिर से NDA के पक्ष में रहेगा. इससे ग्रोथ, विकास और निवेश को बड़ा फायदा मिलेगा. बाजार के लिए सकारात्मक होंगे चुनाव नतीजे हमारी सहयोगी वेबसाइट जी बिजनेस (अंग्रेजी) में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, प...

वन नेशन, वन इलेक्‍शन : कांग्रेस बोली- 'पीएम मोदी लोकसभा भंग करें तो एक साथ चुनाव के लिए हम तैयार'

नई दिल्‍ली :  लोकसभा चुनाव के साथ ही 11 राज्‍यों के विधानसभा चुनाव कराने की बीजेपी की योजना पर कांग्रेस ने अपना पक्ष रखा है. कांग्रेस ने मंगलवार को बयान जारी करके कहा है कि अगर प्रधानमंत्री मोदी एक साथ चुनाव चाहते हैं तो लोकसभाभंग कर दें. दूसरी ओर कांग्रेस का कहना है कि अभी एक देश, एक चुनाव संभव नहीं है. इसके लिए संविधान में संशोधन करना पड़ेगा. कांग्रेस ने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा भंग करते हैं तो चुनाव के लिए हमारी तैयारी पूरी है. कांग्रेस ने मांग की है कि पीएम मोदी अपने पद से इस्‍तीफा दें और चुनाव पहले कराएं. बता दें कि वन नेशन वन इलेक्‍शन की बढ़ती मांग के बीच बीजेपी लोकसभा के साथ-साथ 11 विधानसभा चुनाव करा सकती है. सूत्रों के मुताबिक इसके लिए संविधान में किसी भी तरह के संशोधन की जरूरत भी नहीं है. हालांकि राजनीतिक दल सांविधानिक प्रावधानों का हवाला देते हुए ही इसका विरोध कर रही हैं. कुछ वर्गों की ओर से इन संकेतों के बीच कि लोकसभा का चुनाव अगले वर्ष के शुरू में 11 विधानसभाओं के साथ कराने को लेकर प्रयास किये जा सकते हैं, भाजपा ने ‘‘खर्च पर अंकुश’’ के लिए एकसाथ चुनाव ...

लोकसभा चुनाव को लेकर UP बीजेपी ने बनाई खास 'रणनीति', 74 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य

मेरठ :  आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर उत्तर प्रदेश बीजेपी इकाई ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रदेश कार्यसमिति की मेरठ में चल रही बैठक के दूसरे दिन राजनीतिक प्रस्ताव पास किया गया. इस प्रस्ताव के जरिए लोकसभा चुनाव 2019 से पहले संगठन के एजेंडे का खाका तैयार किया गया है. पार्टी ने अगले छह महीनों के लिए संगठन और अलग-अलग मोर्चों के कार्यों का विभाजन कर दिया है, जिस पर आने वाले समय में पार्टी काम करती दिखाई देगी. बैठक को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हमें 2019 के लोकसभा चुनाव में 73 सीटों से 74 सीटों करनी हैं. शाह ने ये भी कहा कि महागठबंधन से घबराने की ज़रूरत नहीं हैं. चुनाव हम ही जीतेंगे बस आप केंद्र में मोदी सरकार की और राज्य में योगी सरकार की योजनाओं को जनता तक लेकर जाएं. अमित शाह के NRC के मुद्दे पर कहा कि हम बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश में नहीं रहने देंगे, लेकिन जो हिंदू शरणार्थी हैं उन्हें पूरा सम्मान देंगे. हिंदू शरणार्थियों को घबराने की ज़रूरत नहीं हैं. शाह ने कहा कि योगी सरकार अच्छा काम कर रही हैं सरकार की उपलब्धियो...

मिशन 2019: युवा वोटरों के लिए BJP का 'खास' प्‍लान, हर बूथ पर उतारेगी 5 साइबर योद्धा

नई दिल्‍ली:  अगले साल होने जा रहे लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सूचना प्रौद्योगिकी प्लेटफार्म और सोशल मीडिया पर विपक्ष के हमले का जवाब देने के लिए किलेबंदी की है. पार्टी की ‘साइबर सेना’ हर मतदान केंद्र (बूथ) पर पांच लोगों तक पहुंच बनाकर विपक्ष के दुष्प्रचार के खिलाफ बीजेपी की उपलब्धियों की तथ्यात्मक तस्वीर पेश करेगी. बीजेपी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि आज के सूचना क्रांति के युग में सूचना प्रौद्योगिकी प्लेटफार्म, सोशल मीडिया का प्रभाव किसी से छिपा नहीं है. आने वाले चुनाव में काफी संख्या में युवा पहली बार वोट डालेंगे. देश के दूरदराज के क्षेत्रों में भी लोग सोशल मीडिया से जुड़े हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में पार्टी दूरदराज के क्षेत्रों में सूचना प्रौद्योगकी प्लेटफार्म के जरिये जन जन तक सरकार के कार्यों की सही तस्वीर पेश करेगी.’’ बीजेपी की साइबर सेना विपक्षी दलों के आरोपों का जवाब देने के लिए विशेष रूप से काम कर रही है. इसके लिए विभिन्न विषयों पर डाटा बैंक तैयार किया जा रहा है ताकि, आरोपों का जवाब तथ्य और आंकड़ों के साथ दिया जा सके. पार्टी की सोशल मीडिया टीम तीन स्तरों पर ...

बीजेपी की पिछली बार जीती हुई 282 में से 221 सीटों में छुपा है हार-जीत का खेल

नई दिल्‍ली:  क्‍या 2019 में भी  मोदी लहर  का जलवा बरकरार रहेगा? बीजेपी इस बार अपने दम पर 300 से भी ज्‍यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है. क्‍या ऐसा संभव होगा? इस बार विपक्ष की बढ़ती एकजुटता क्‍या बीजेपी के खिलाफ मजबूत घेराबंदी कर पाएगी? लोकसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बीच कमोबेश इसी तरह के सवाल लोगों के जेहन में उभर रहे हैं. राजनी‍तिक विश्‍लेषक भी तमाम किस्‍म के किंतु-परंतु की चर्चा कर रहे हैं. इसी कड़ी में मशहूर लेखक और स्‍तंभकार  चेतन भगत  ने द टाइम्‍स ऑफ इंडिया के अपने नियमित आर्टिकल में बहुत ही रोचक विश्‍लेषण पेश किया है. उन्‍होंने मौजूदा परिस्थितियों के लिहाज से पिछली बार बीजेपी की लोकसभा में जीती हुई 282 सीटों को बेस बनाते हुए बीजेपी बनाम विपक्षी एकजुटता पर अपना नजरिया पेश किया है. उन्‍होंने बताया है कि पिछली बार बीजेपी को तीन क्षेत्रों से 282 में से सर्वाधिक 221 सीटें मिली थीं. लिहाजा अबकी बार बीजेपी के प्रदर्शन और विपक्षी एकजुटता के बीच मुकाबला होने पर क्‍या सियासी सीन बन सकता है, उसका आकलन यहां किया जा रहा है: 1.  यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से पिछली बार बीजेपी ने अपने दम पर 71...

कांग्रेस की सबसे 'कमजोर नस' को आज दबाएगी बीजेपी, देशभर में करेगी विरोध-प्रदर्शन

नई दिल्ली:  मौजूदा वक्त में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के सभी बड़े नेता बीजेपी की मौजूदा सरकार पर प्रेस पर पाबंदी आजादी लगाने का आरोप लगा रहे हैं. अगले साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस इस मुद्दे को जोर-शोर से उठा रही है. वहीं इस मोर्चे पर कांग्रेस को चित करने के लिए बीजेपी सोमवार (25 जून) को देशभर इंदिरा गांधी के दौर में देश पर लगे सबसे बड़े घाव इमरजेंसी को कुरेदेगी. दरअसल, साल 1975 की 25-26 जून की रात को  आपातकाल  लगाया गया था. 43 साल बाद बीजेपी पूरे देश में आपातकाल विरोधी दिवस मना रही है. मीसा कानून के प्रभावितों को अभिनंदन करेंगे शाह बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पार्टी की गुजरात इकाई के दो दिवसीय चिंतन शिविर के दूसरे दिन के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. वे यहीं लोगों को आपातकाल के दिनों की याद दिलाएंगे. पार्टी ने यहां एक बयान जारी कर बताया कि वह एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे जहां आपातकाल में मीसा कानून से प्रभावित हुए लोगों का अभिनंदन किया जाएगा. आपातकाल के दौरान इस कुख्यात कानून का राजनीतिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए बड़े पैमाने पर इस्तेमाल ...

50 फीसदी वोट हासिल कर लें तो पूरा विपक्ष मिलकर भी नहीं हरा सकता : अमित शाह

देहरादून/हरिद्वार :   बीजेपी  अध्यक्ष  अमित शाह  ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव में 50 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त करने और 50 साल तक सरकार चलाने के लक्ष्य को लेकर काम करने का आह्वान किया . पार्टी के विस्तार के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम 'संपर्क फॉर समर्थन' के तहत उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर आए बीजेपी अध्यक्ष शाह ने यहां सोशल मीडिया वॉलिन्टियर सम्मेलन में पूरे प्रदेश से जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम करने के साथ ही समुचित रणनीति अपनानी होगी . विपक्षी दलों पर केवल सत्ता के लिए राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, 'आज देश 2019 के लोकसभा चुनावों के मोड़ पर है. देश में विचारधाराओं का जो दंगल चल रहा है उसमें हमारी विचारधारा राष्ट्रवाद और अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने की भावना से जुड़ी है . हम फिर से देश का प्राचीन गौरव लौटाना चाहते हैं . यह काम कठिन और कठोर है लेकिन हमने इसे जानबूझकर चुना है.' 'आज बीजेपी एक तरफ और बाकी विरोधी दल दूसरी तरफ' शाह ने कहा कि एक समय में देश में कांग्रेस बनाम अन्य द...

2019 में सिर्फ 250 सीटों पर ही लड़ सकती है कांग्रेस, ये 44 सीटें किसी को नहीं देगी- सूत्र

नई दिल्‍ली (रवि त्रिपाठी) :  2019 में होने वाले आम चुनावों  के लिए कांग्रेस ने महागठबंधन का ब्‍लू प्र‍िंट तैयार कर लिया है. सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है कि कांग्रेस आजादी के बाद से सबसे कम लोकसभा सीटों ( तकरीबन 250 ) पर चुनाव लड़ सकती है. सूत्र बता रहे हैं कि वह ऐसा इसलिए करेगी, ताकि महागठबंधन के जरिए मोदी लहर को रोका जा सके. इस पर स्थानीय स्तर की रिपोर्ट्स आने के बाद एंटनी कमेटी, कांग्रेस अध्यक्ष की सलाह से अंतिम निर्णय लेगी. सूत्रों के मुता‍बिक, रणनीति के मुताबिक कांग्रेस की वह 44 सीटें किसी को नहीं देगी, जहां पिछले लोकसभा चुनाव में जीती थी. हालांकि बाकी सीटों को वह गठबंधन में रखेगी, लेकिन उन 224 सीटों पर चुनाव लड़ने का जोर गाएगी, जहां वह दूसरे नंबर पर रही थी. इनमें मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्य शामिल हैं. यहां भाजपा के खिलाफ वही अकेली बड़ी पार्टी है. ये भी पढ़ें-  UP: बीजेपी को हराने के लिए SP-BSP, कांग्रेस साथ लड़ेंगे चुनाव, ये रहेगा सीट शेयरिंग का फॉर्मूला इस तरह कांग्रेस करीब 250 सीटों पर लड़ने की रणनीति बना रही है. अगर गठबंधन में कहीं दिक्कत आती है, तो क्षेत्रीय द...

अखिलेश का ऐलान...खुद कन्नौज से और मुलायम सिंह मैनपुरी सीट से लड़ेंगे चुनाव

कन्नौज:  सपा प्रमुख अखिलेश यादव  ने कहा कि वे कन्नौज सीट से  लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, जबकि मुलायम सिंह यादव मैनपुरी सीट से चुनाव लड़ेंगे. कन्नौज में कार्यकर्ताओं की चुनावी समीक्षा बैठक के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि सभी लोकसभा सीट की तैयारियों की समीक्षा मैं खुद करूंगा. गठबंधन को लेकर उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं बोला, लेकिन गठबंधन में फिलहाल सपा और बसपा शामिल है. हो सकता है कि कांग्रेस भी इस गठबंधन में शामिल हो. इसलिए, सीटों के बंटवारे को लेकर वे ज्यादा कुछ नहीं बोले. उन्होंने कहा कि सही वक्त पर सीटों को लेकर उचित फैसला लिया जाएगा. डिंपल यादव के चुनाव लड़ने को लेकर अखिलेश ने कहा कि वे इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी. बता दें, डिंपल यादव वर्तमान में कन्नौज सीट से सांसद हैं. इसी सीट से अखिलेश ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. सही वक्त पर होगा सीटों को लेकर फैसला- अखिलेश अखिलेश ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर हाल में गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने का काम करेंगे. गठबंधन का प्रत्याशी मतलब वह हम सभी का प्रत्याशी होगा. परिवारवाद के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी अपना पर...

सोशल इंजीनियरिंग में जुटे राहुल गांधी, आज OBC सम्‍मेलन को करेंगे संबोधित

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को दिल्‍ली में ओबीसी सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे. ये सम्‍मेलन दिल्‍ली के तालकटोरा स्‍टेडियम में हो रहा है. इस आयोजन को कांग्रेस के ओबीसी समुदाय में अपना आधार बढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है. कांग्रेस की ओर से कराए जा रहे ओबीसी सम्मेलन में देश भर से ओबीसी समुदाय के लोग इकट्ठा हो रहे हैं. कांग्रेस के इन नेताओं से राहुल गांधी उनके समुदाय की राजनीतिक और सामाजिक आकांक्षाओं के बारे में जानेंगे. साथ ही इस समुदाय को लेकर कांग्रेस की क्‍या नीतियां होंगी ये भी साझा करेंगे. सोशल इंजीनियरिंग में जुटे राहुल दरअसल, 2019 लोगसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपनी रणनीति तय कर ली हैं. जहां एक और वीपक्ष को साथ लाने की कोशि‍श जारी है. तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अपना वोट बैंक भी मजबूत करने में जुटी है. इसी के तहत कांग्रेस लगातार ऐसे सम्‍मेलन करा रही है. इससे पहले राहुल मंदसौर में किसानों की रैली को संबोधित कर चुके हैं. वहीं, 23 अप्रैल को दलित समाज के एक सम्मेलन को भी राहुल ने संबोधित किया था. कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि कांग्रेस 2019 चुनाव को लेकर एक्‍ट‍िव मोड में है...

BJP ने बनाया 'कोरोमंडल प्लान', कामयाब हुई तो विपक्षी एकता की निकलेगी हवा

नई दिल्ली:   समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी ) के गठजोड़ के बाद उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटें घटने की आशंका के बीच बीजेपी ने इसकी भरपाई के लिए प्लानिंग शुरू कर दी है.  बीजेपी  साल  2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के संदर्भ में कोरोमंडल समुद्रतट के किनारे बसे दक्षिणी एवं पूर्वी तटीय राज्यों में पूर्वोत्तर की तर्ज पर छोटे दलों को साथ लाने की संभावना पर विचार कर रही है. आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल तमिलनाडु के अलावा ओडिशा एवं पश्विम बंगाल जैसे इन राज्यों में क्षेत्रीय दलों का दबदबा है. पूर्वोत्तर के राज्यों मेंबीजेपी ने करीब दो साल पहले छोटे राजनीतिक दलों के साथ नार्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (नेडा) का गठन किया था. इस गठबंधन के संयोजन की जिम्मेदारी कांग्रेस सेबीजेपी में आए असम के वरिष्ठ नेता हेमंत विश्व शर्मा को दिया गया था और यह गठजोड़ पांच राज्यों में सरकार बनाने में सफल रहा. राम माधव और मुरलीधर राव की बढ़ सकती है जिम्मेदारी समझा जाता है कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद सरकार बनाने में विफल रहने के बाद बीजेपी नेतृत्व दक्...

प्रणब मुखर्जी 2019 में बनना चाहेंगे प्रधानमंत्री?

मुखपत्र सामना में कहा है कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्णबहुमत नहीं मिलने पर बीजेपी प्रधानमंत्री के पद के लिए प्रणब मुखर्जी का नाम आगे कर सकती है. मुंबई:  शिवसेना ने नया शिगूफ़ा छेड़ा है. मुखपत्र सामना में कहा है कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्णबहुमत नहीं मिलने पर बीजेपी प्रधानमंत्री के पद के लिए प्रणब मुखर्जी का नाम आगे कर सकती है. ऐसे हालात बनने पर विपक्षी पार्टियां खासकर कांग्रेस के सामने ऊहापोह वाले हालात बन सकते हैं. 'सामना' में शिवसेना ने कहा है कि आरएसएस तुष्टीकरण की राह पर है. आरोप लगाया है कि इन्होंने कभी भी शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे को संघ मुख्यालय में नहीं बुलाया, लेकिन मुस्लिमों के लिए इफ्तार आयोजित कर रहा है. शिवसेना ने कहा है कि आरएसएस ने कांग्रेस के खांटी नेता को अपने मुख्यालय में बुलाकर संदेश दे दिया है कि 2019 के आम चुनाव को लेकर बीजेपी की रणनीति क्या है. अगर त्रिशंकु लोकसभा के हालात बनते हैं तो प्रणब मुखर्जी के चेहरे को आगे कर दिया जाएगा, जो सर्वमान्य नेता स...