Skip to main content

BJP ने बनाया 'कोरोमंडल प्लान', कामयाब हुई तो विपक्षी एकता की निकलेगी हवा

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के गठजोड़ के बाद उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटें घटने की आशंका के बीच बीजेपी ने इसकी भरपाई के लिए प्लानिंग शुरू कर दी है. बीजेपी साल 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के संदर्भ में कोरोमंडल समुद्रतट के किनारे बसे दक्षिणी एवं पूर्वी तटीय राज्यों में पूर्वोत्तर की तर्ज पर छोटे दलों को साथ लाने की संभावना पर विचार कर रही है. आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल तमिलनाडु के अलावा ओडिशा एवं पश्विम बंगाल जैसे इन राज्यों में क्षेत्रीय दलों का दबदबा है. पूर्वोत्तर के राज्यों मेंबीजेपी ने करीब दो साल पहले छोटे राजनीतिक दलों के साथ नार्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (नेडा) का गठन किया था. इस गठबंधन के संयोजन की जिम्मेदारी कांग्रेस सेबीजेपी में आए असम के वरिष्ठ नेता हेमंत विश्व शर्मा को दिया गया था और यह गठजोड़ पांच राज्यों में सरकार बनाने में सफल रहा.

राम माधव और मुरलीधर राव की बढ़ सकती है जिम्मेदारी
समझा जाता है कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद सरकार बनाने में विफल रहने के बाद बीजेपी नेतृत्व दक्षिण भारत की रणनीति पर मंथन कर रहा है. इसमें क्षेत्रीय दलों के साथ तालमेल के विषय पर भी विचार किया गया है.

पार्टी सूत्रों ने बताया कि दक्षिण में इस रणनीति को आगे बढ़ाने के लिये दो महासचिवों राम माधव और मुरलीधर राव को जिम्मेदारी दी गई है.

कोरोमंडल तट पर बसे राज्यों में 150 लोकसभा सीटें
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी का जोर कोरोमंडल के तट पर बसे राज्यों की 150 से अधिक सीटों पर है. इनमें पश्चिम बंगाल (42 सीट), तमिलनाडु (39 सीट), ओडिशा (21 सीट), आंध्रप्रदेश (25 सीट), तेलंगाना (17 सीट), केरल (20 सीट) महत्वपूर्ण है जहां क्षेत्रीय दलों का दबदबा है.

पिछले लोकसभा चुनाव में आंध्रप्रदेश में बीजेपी ने तेलगू देशम पार्टी (तेदेपा) के साथ गठबंधन किया था और इस गठबंधन को चुनाव में अच्छी सफलता मिली थी. हालांकि आंधप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने के मुद्दे पर तेलगू देशम पार्टी और बीजेपी का गठबंधन टूट गया है.

समझा जाता है कि इन दोनों राज्यों में बीजेपी की प्रदेश इकाई वाईएसआर कांग्रेस के साथ सहयोग पर जोर दे रही है.

छोटे दलों को साथ लेकर बीजेपी फराएगी विजय पताका
आंध्रप्रदेश से संबद्ध पार्टी के एक नेता ने बताया कि सभी संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है. इसके साथ ही संगठन को भी लगातार मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है.

पूर्वोत्तर की तरह गठजोड़ की कवायद के तहत तमिलनाडु में बीजेपी विजयकांत के डीएमडीके, ई आर ईश्वरन की केएमडीके, एस रामदास की पीएमके, वायको की एमडीएमके, ए सी षणमुगम की पीएनके जैसे छोटे दलों के साथ सहयोग की संभावना पर भी विचार कर रही है.

उड़ीसा में बीजेपी को फायदा मिलने की उम्मीद
केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) और सीपीएम के नेतृत्व वाले (एलडीएफ़) गठबंधन का ही बीते चार दशक से शासन रहा है. ऐसे में बीजेपी राज्य में तीसरी ताकत के रूप में उभरने का पूरा प्रयास कर रही है. इस क्रम में बीजेपी इस राज्य में भारत धर्मा जना सेना (बीडीजेएस) जैसे संगठनों के साथ सहयोग की संभावना पर विचार कर रही है.

ओडिशा में साल 2000 से बीजद प्रमुख और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में सरकार है और बीजेपी को लगता है कि ओडिशा में सरकार विरोधी रुख का उसे लाभ मिल सकता है क्योंकि कांग्रेस वहां कमजोर हुई है. इसी को ध्यान में रखने हुए पिछले वर्ष ओडिशा में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक ओडिशा में आयोजित की गई थी.

ये भी देखें: प्रणब मुखर्जी 2019 में बनना चाहेंगे प्रधानमंत्री?

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक जैसे प्रदेशों पार्टी संगठन के कार्यों पर सीधे नजर रख रहे हैं जिसमें बूथ स्तर तक से फीडबैक लिये जा रहे हैं. इनमें विस्तारक योजना, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने और शक्ति केंद्रों एवं शक्ति प्रमुखों की सुव्यवस्थित श्रृंखला तैयार करने का कार्यक्रम शामिल है.

देश की 60 प्रतिशत आबादी के 35 वर्ष से कम होने को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने खासतौर पर कोरोमंडल के इन राज्यों में अपने अभियान के केंद्र में युवाओं एवं दलितों समेत समाज के कमजोर वर्ग को रखा है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...