Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सुप्रीम कोर्ट को मिले चार नए जज

सुप्रीम कोर्ट को मिले चार नए जज, चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने दिलाई शपथ

    नई दिल्‍ली :   शुक्रवार को चार जजों ने शपथ ली. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, दिलाई. शपथ लेने वालों जजों में जस्टिस हेमंत गुप्ता, जस्टिस आर सुभाष रेड्डी, जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस अजय रस्तोगी ने शामिल हैं. चार नए जजों के शामिल होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस को मिलाकर जजों की संख्या 28 हो गई है. इससे पहले गुरुवार को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश को मंजूर करते हुए इन चार जजों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी थी. सरकार ने नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी की थी. इन चार जजों के शपथ लेने से सुप्रीम कोर्ट में अब जजों की संख्या 28 हो गई है. हालांकि अभी भी 3 जजों की कमी रहेगी, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में जजों के लिए स्वीकृत पद 31 होते हैं. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 30 अक्टूबर को जस्टिस हेमंत गुप्ता, जस्टिस आर सुभाष रेड्डी, जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस अजय रस्तोगी का नाम केंद्र को भेजा था. इस सिफारिश के 48 घंटे के अंदर ही कानून मंत्रालय ने इसे मंजूरी दे दी थी. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर 30 अक्टूबर के प्रस्ताव को अपलोड किया गया था. जस...